फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   MP Mother Sells Minor Daughter for 50 thousand Victim Escapes to Gujarat After Months of Abuse

MP: शर्मसार हुए रिश्ते! चंद रुपयों के लालच में मां ने ही बेटी को बेचा; चंगुल से भागकर गुजरात पहुंची नाबालिग

Mon, 24 Aug 2026 10:42 AM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Mon, 24 Aug 2026 10:42 AM IST
सार

खरगोन के करोंदिया बुजुर्ग क्षेत्र में एक मां पर अपनी नाबालिग बेटी को 50 हजार रुपये में पुरुषोत्तम पाटीदार के हाथों सौंपने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग को करीब दो माह तक आरोपी के घर में जबरन रखा गया और उसके साथ शोषण किया गया।

विज्ञापन
MP Mother Sells Minor Daughter for 50 thousand Victim Escapes to Gujarat After Months of Abuse
पुलिस प्रकरण की जांच में जुटी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

खरगोन से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। आदिवासी क्षेत्र में एक महिला ने कथित तौर पर पैसों के लालच में अपनी ही नाबालिग बेटी का सौदा कर दिया। खरीददार युवक ने नाबालिग को करीब दो माह तक अपने घर में जबरन रोककर उसका शोषण किया। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने गुजरात पहुंचकर लड़की को दस्तयाब किया और उसके बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामले में मां सुनीताबाई पति दयाराम शिंदे और लड़की को खरीदने वाले पुरुषोत्तम पिता भागीरथ पाटीदार के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


50 हजार रुपये में किया बेटी का सौदा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 26 अप्रैल 2026 की दोपहर करीब 2 बजे की है। आरोपी मां सुनीताबाई पति दयाराम शिंदे, निवासी करोंदिया बुजुर्ग, खरगोन, अपनी नाबालिग बेटी को झांसा देकर मिठास कॉलोनी, धामनोद स्थित पुरुषोत्तम पाटीदार के घर ले गई। वहां उसने कथित तौर पर महज 50 हजार रुपये के लालच में अपनी बेटी को पुरुषोत्तम के सुपुर्द कर दिया और खुद वहां से चली गई। पीड़िता को आरोपी पुरुषोत्तम पाटीदार के घर पर जबरन रोककर रखा गया। पीड़िता के बयानों के अनुसार, आरोपी पुरुषोत्तम पिछले दो महीनों से उसके साथ बार-बार जबरदस्ती गलत काम कर रहा था।
विज्ञापन


चंगुल से छूटकर गुजरात भागी पीड़िता
26 जून 2026 की सुबह करीब 11 बजे पीड़िता मौका पाकर आरोपी के घर से छुपकर निकलने में कामयाब रही। वह भागकर सीधे बस स्टैंड पहुंची, जहां उसे संदीप नाम का व्यक्ति मिला। पीड़िता संदीप के साथ बस में बैठकर गुजरात के चोटिला गांव चली गई, जहां से बाद में पुलिस ने उसे दस्तयाब किया। थाने पर दस्तयाबी और पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों सुनीताबाई पति दयाराम शिंदे, उम्र 30 वर्ष, और खरीददार पुरुषोत्तम पिता भागीरथ पाटीदार, निवासी मिठास कॉलोनी, धामनोद के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले में अभी दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  इसलिए MP अजब-गजब है: टैंकर पलटा तो बाल्टी-डिब्बे भरकर केमिकल लूट ले गए ग्रामीण, प्रशासन बोला- न करें इस्तेमाल

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित
एसडीओपी मोनिका सिंह के अनुसार, पीड़िता को दस्तयाब कर उसके बयान दर्ज किए गए हैं। लड़की का सौदा 50 हजार रुपये में हुआ था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed