फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Unsolved murder case of body found in Kakda River solved; two accused arrested

मध्य प्रदेश: काकड़ा नदी में मिले शव के कत्ल का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 09 Oct 2026 06:57 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Fri, 09 Oct 2026 06:57 PM IST
सार

धार जिले की धामनोद पुलिस ने काकड़ा नदी में मिले बंशीलाल चौहान के शव के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान केशरसिंह चौहान (45) और देवीलाल चौहान (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी जब्त कर ली है।
 

विज्ञापन
Unsolved murder case of body found in Kakda River solved; two accused arrested
अरेस्ट किए गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के धार जिले में काकड़ा नदी में पत्थरों के बीच मिले व्यक्ति के शव के मामले में पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। धामनोद पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते बंशीलाल चौहान (45) की कुल्हाड़ी से हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी जब्त की है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


काकड़ा नदी में पत्थरों के बीच मिला था शव
धरमपुरी तहसील के काकड़ा नदी में पत्थरों के बीच मिले एक व्यक्ति के शव के मामले में धामनोद पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते कुल्हाड़ी से हमला कर बंशीलाल चौहान (45) की हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी जब्त की है।
विज्ञापन


7 अक्टूबर को संदिग्ध हालत में मिला था बंशीलाल का शव
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 को थाना धामनोद क्षेत्र के खेकड़ीपुरा स्टॉप डैम के पास काकड़ा नदी में पत्थरों के बीच एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई की। इस दौरान भौतिक साक्ष्य एकत्रित कर जब्त किए गए। मृतक की पहचान खेकड़ीपुरा निवासी बंशीलाल पिता नाथू चौहान के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामनोद भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
मामले में फरियादी प्रकाश चौहान की रिपोर्ट पर थाना धामनोद में अपराध क्रमांक 492/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने विशेष पुलिस टीम गठित की। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की। लगातार जांच के बाद पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया।

पुरानी रंजिश में कुल्हाड़ी से हत्या का आरोप
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान केशरसिंह पिता छोगालाल चौहान (45) और देवीलाल पिता हरेसिंह चौहान (32), दोनों निवासी खेकड़ीपुरा, ने पुरानी रंजिश के चलते बंशीलाल की कुल्हाड़ी से हत्या करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी जब्त कर ली। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।


पुलिस टीम की इन अधिकारियों और कर्मचारियों ने निभाई भूमिका
पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं एसडीओपी धामनोद अर्चना रावत के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह यादव, उपनिरीक्षक विजय वास्कले, सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्रसिंह राजावत, सहायक उपनिरीक्षक जुवानसिंह हरवाल, आरक्षक रविंद्र सोलंकी, आरक्षक मोजीराम देवड़ा, महिला आरक्षक सपना जमरे, सैनिक रामसिंह नेतावत सहित थाना धामनोद के पुलिस स्टाफ की भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed