{"_id":"66e00e55139ae030700f9120","slug":"three-people-from-the-district-who-went-on-kedarnath-yatra-died-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar: केदारनाथ यात्रा पर गए जिले के तीन लोगों की मौत, दर्शन कर लौटते समय हुआ था हादसा; इलाके में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar: केदारनाथ यात्रा पर गए जिले के तीन लोगों की मौत, दर्शन कर लौटते समय हुआ था हादसा; इलाके में शोक की लहर
Tue, 10 Sep 2024 06:21 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 10 Sep 2024 06:21 PM IST
सार
Dhar News: केदारनाथ में दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं पर अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा, जिससे कई श्रद्धालु इस भूस्खलन का शिकार हो गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्राप्त जानकारी के अनुसार केदारनाथ धाम मार्ग पर सोन प्रयाग के नजदीक अचानक पहाड़ी का हिस्सा भरभरा कर धंस गया। जिसमें केदारनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे बड़ी संख्या में श्रद्धालु दब गए। जिसमें धार जिले के राजोद के नजदीक झिंजोटा और निपानिया के भी तीन लोगों की मौत इस हादसे में हो गई है।
विज्ञापन
मृतकों में दुर्गाबाई पति छगनलाल 50 वर्ष निवासी नेपानिया सरदारपुर, सनदबाई पति सालिग्राम नायमा धाकड़ ग्राम झिंझोटा राजोद, गोपाल पिता बगदीराम निवासी ग्राम झिंझोटा राजोद की मृत्यु होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा के दौरान भूस्खलन में मध्यप्रदेश के धार जिले के एक ही परिवार से तीन श्रद्धालुओं के असमय काल-कवलित होने का समाचार अत्यंत हृदय विदारक है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। मृतकों के परिवारजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 10, 2024
विज्ञापन
इसके अलावा बड़ी संख्या में देश के कई हिस्सों के लोग वहां फंसे हुए है, जिसे एसडीआरएफ की टीम पहाड़ी के मलबे को हटाकर तलाश में जुटी हुई है। साथ ही कई घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पतालों में भिजवाया गया है। इधर धार जिले के राजोद क्षेत्र के प्रभावित लोगों को लेकर प्रशासन भी पुष्टि कर आगे की कार्रवाई में लगा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही राजोद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
