फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   This is the second major incident within a week.

Dhar: एक सप्ताह के भीतर दूसरी बड़ी वारदात, किसान के सूने घर से लाखों के जेवर और नकदी साफ; CCTV में कैद 4 बदमाश

Thu, 21 May 2026 08:06 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Thu, 21 May 2026 08:06 PM IST
सार

फर्जी एमबीबीएस डिग्री और सरकारी भर्ती घोटाले में गिरफ्तार हीरा सिंह कौशल स्वास्थ्य विभाग में रेडियोग्राफर पद पर कार्यरत था। 2021 में फर्जी नियुक्ति पत्र मामले में जेल जा चुका आरोपी अधिकारियों की सांठगांठ से दोबारा सक्रिय होकर फर्जी डिग्री और नौकरियां दिलाने का नेटवर्क चला रहा था।

विज्ञापन
This is the second major incident within a week.
घटना के बाद घर में बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में चोरी और लूट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल है। मनावर क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह के भीतर चोरी की यह दूसरी बड़ी वारदात सामने आई है। ताजा मामला ग्राम कवठी का है, जहां बदमाशों ने एक किसान के सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर, नकदी और मकान के महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। गुरुवार को धार से पहुंची फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम और डॉग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

पीड़ित किसान दीपक पाटीदार ने बताया कि वे बुधवार रात करीब 1:30 बजे खेत से काम निपटाकर घर लौटे थे। इसके बाद रात करीब 3:30 बजे चार अज्ञात चोर मुख्य गेट खोलकर घर के अंदर घुस आए। बदमाशों ने घर में लगी लोहे की खिड़की और अलमारियों के ताले कटर या भारी औजारों से तोड़ दिए।

विज्ञापन

लाखों के जेवर, नकदी और दस्तावेज चोरी
किसान के अनुसार, चोर अलमारी में रखे करीब 320 ग्राम सोने के आभूषण, 2 किलोग्राम चांदी और 3 लाख 50 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। नकदी और जेवरात के साथ मकान के महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बदमाश अपने साथ ले गए। जाते समय आरोपियों ने घर के आंगन में खड़ी बाइक के तार भी काट दिए, ताकि कोई तत्काल उनका पीछा न कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: ट्विशा मौत कांड पर महिलाओं का फूटा गुस्साः समय रहते सुन लेते माता-पिता तो बच जाती जान, निष्पक्ष जांच की मांग

घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ बदमाश घर में घुसते दिखाई दे रहे हैं। गांव में लगे अन्य कैमरों की जांच में चार संदिग्ध युवक नजर आए हैं, जिनकी उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। गुरुवार दोपहर धार से पहुंचे फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ अमित मीणा और डॉग स्क्वॉड की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने अलमारियों और दरवाजों से फिंगरप्रिंट के नमूने भी एकत्र किए हैं।

पुलिस का बयान
सिंघाना चौकी प्रभारी सुशील यदुवंशी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed