{"_id":"632af1d907a1e6436f63f00a","slug":"strictness-on-rinku-bhatia-who-attacked-ias-officer-10-thousand-rupees-reward-on-liquor-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar News: IAS अफसर पर हमले करने वाले रिंकू भाटिया पर शिकंजा कसा, शराब कारोबारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar News: IAS अफसर पर हमले करने वाले रिंकू भाटिया पर शिकंजा कसा, शराब कारोबारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित
Wed, 21 Sep 2022 04:43 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 21 Sep 2022 04:43 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के धार में IAS अधिकारी पर हमले के मामले में शराब कारोबारी रिंकू भाटिया पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
रिंकू भाटिया पर शिकंजा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के धार जिले में अवैध शराब के परिवहन के दौरान IAS अधिकारी समेत सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने के मामले में प्रशासन सख्त हो गया है। धार पुलिस ने शराब कारोबारी रिंकू भाटिया पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
अधिकारी पर हमले के मामले में रिंकू भाटिया की भूमिका साबित हुई थी। तब से ही धार पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। जब पुलिस के हाथों शराब कारोबारी नहीं चढ़ा तो उसने अब भाटिया पर इनाम घोषित किया है। मामला धार जिले के कुक्षी में शराब का ट्रक छुड़वाने से जुड़ा है। इसमें एक IAS अधिकारी पर हमले के मामले में रिंकू भाटिया को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
कारोबारी के घर दी थी दबिश
पुलिस ने रिंकू भाटिया को गिरफ्तार करने के लिए देर रात उसके घर पर दबिश दी थी। वह घर पर नहीं मिला था। उसका कोई सुराग भी नहीं मिला है। इसके बाद धार एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने भाटिया पर दस हजार का इनाम घोषित किया है। एसपी ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
