फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Satta Ka Sangram: BJP is asking for votes in the name of Modi while Congress is asking where is development

Satta Ka Sangram: BJP राममंदिर-मोदी के नाम पर मांग रही वोट तो कांग्रेस पूछ रही कहां है विकास, किसे मिला रोजगार

Wed, 08 May 2024 06:27 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, धार
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 08 May 2024 06:27 PM IST
सार

Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम बुधवार को मध्यप्रदेश के धार जिले में पहुंचा। यहां सुबह चाय पर चर्चा होगी। इसके बाद दोपहर में युवाओं के मुद्दे जाने। शाम को स्थानीय नेताओं ने धार के मुद्दे बताए। 

विज्ञापन
Satta Ka Sangram: BJP is asking for votes in the name of Modi while Congress is asking where is development
धार में सत्ता का संग्राम की चर्चा में शामिल स्थानीय नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मतदाताओं का सियासी मूड जानने निकला है। आठ मई यानी बुधवार को मध्यप्रदेश के धार लोकसभा क्षेत्र में हमारी टीम पहुंची। यहां के मतदाताओं से बात कर असल तस्वीर जानी। 
विज्ञापन


विज्ञापन


भाजपा नेता दीपक बिडकर का कहना है कि पूरा देश मन बना चुका है। धार में भी भाजपा को विजय मिलेगी। गरीब को राशन मिल रहा है। बिजली मिल रही है। इलाज मिल रहा है। सिर पर छत मिल रही है। हर हाथ को रोजगार मिल रहा है। तो हर व्यक्ति मोदीजी को ही चुनेगा। भाजपा की सावित्री ठाकुर अनुभवी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की ओर से ऑब्जर्वर विनोद शर्मा महंगाई-बेरोजगार तो मुद्दा है। मोदीजी की गारंटी दो करोड़ के रोजगार, 100 स्मार्ट सिटी की गारंटी, 15 लाख हर खाते में आने की गारंटी की बात कर लो। मोदीजी ने 2014 में 27 सीट जीती। 2019 में 28 सीटें जीती। अब भी उन्हें वक्त चाहिए। महंगाई, बेरोजगार की बात नहीं करते।  धर्म की बात ही भाजपा करती है। यही एक मुद्दा इनके पास है। क्या इस देश में धर्म पर राजनीति चलती रहेगी। ये तो गलत है। राजनीति चलना चाहिए शिक्षा के नाम पर, स्वास्थ्य के नाम पर, रोजगार के नाम पर, महंगाई के नाम पर, जिनके दम पर आप 2014 में सत्ता पाई थी। एक भी योजना गरीबों के नहीं है। किसानों का कर्जा माफ नहीं किया। देश के चंदा चोर विदेश भाग गए। वो सिर्फ हिंदू-मुस्लिम, भारत-पाकिस्तान की बात करते हैं। वो उनके राम-राम है, दिल में नाथूराम है। 

महिला नेत्री ममता जोशी (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष) ने कहा कि भोजशाला का मुद्दा तो है ही। राम भी मुद्दा है। उनकी क्या बात क्या करें वो तो राम को नकारते रहे हैं। राम सेतू को नकारता रहा है। हमने मंदिर ने बनवाया तो हम तो उसकी बात करेंगे। हम राम का नाम लेंगे। यहां की भोजशाला भी हमारे मुद्दे में है। 

धार कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर छाबड़ा ने कहा कि भाजपा भोजशाला को मुद्दा बना रहे हैं। यहां सुविधाओं का मुद्दा है। धार लोकसभा के मुद्दों की बात करो तो ये इलाका आदिवासी बहुल है। पीथमपुर एशिया का सबसे बड़ा औद्योगिक हक है, पर यहां के लोगों को रोजगार नहीं है। पलायन बड़ा मुद्दा है। पेट पालने के लिए घर-बार छोड़ना पड़ रहा है। पानी की भी समस्या भी विकराल है। लोगों को पानी नहीं मिल रहा। जमीन पर विकास नहीं है, जनता बदलाव चाहती है। 

स्थानीय समर्थक का कहना है कि राम मंदिर राजनीतिक मुद्दा नहीं है। भाजपा ने बनवाया है, जनता के लिए ही बना है। जनता क्यों बदलाव चाहेगी। भाजपा ने जनता को चाहिए वो दिया है। राशन दिया, घर दिया, आयुष्मान योजना से इलाज दे रहे हैं। फिर जनता बदलाव चाहेगी। 


हर दिन जानेंगे नई लोकसभा सीट का मिजाज
चुनावी यात्रा के दौरान अमर उजाला का यह चुनावी रथ हर रोज नई लोकसभा सीट पर जाएगा। इस दौरान उस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से चाय पर चर्चा होगी। अनौपचारिक बातचीत में जनता के मुद्दों, उनकी समस्याओं पर चर्चा होगी। हम युवाओं के बीच जाएंगे, जहां उनकी समस्याओं और उम्मीदों पर चर्चा करेंगे। नए भारत के नए मतदाताओं की सपनों की उड़ान को पंख कैसे लगेंगे, इस पर भी चर्चा करेंगे।

इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे। 'सता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed