फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Rape case registered against former minister Umang Singhar, also accused of unnatural act

MP News: कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, अप्राकृतिक कृत्य का भी लगा आरोप

Mon, 21 Nov 2022 05:17 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार/भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार/भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 21 Nov 2022 05:17 PM IST
सार

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के खिलाफ धार में ही दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य का आरोप लगा है। पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
Rape case registered against former minister Umang Singhar, also accused of unnatural act
कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धार जिले में विधायक और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। 38 वर्षीय एक महिला ने जिले के नौगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने खुद को उमंग सिंघार की पत्नी बताया है। महिला का आरोप है कि धार जिले में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे स्थित विधायक निवास पर उमंग सिंघार ने नवंबर 2021 से 18 नवंबर 2022 के बीच उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। मारपीट भी की और अभद्र व्यवहार किया। अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप भी लगा है। 

विज्ञापन


धार पुलिस ने इन सभी आरोपों के आधार पर उमंग सिंगार के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 377 और 498 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। महिला जबलपुर की है और उसने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उमंग सिंघार से एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी। दोनों पर फोन पर बातें होने लगी। सिंघार ने शादी का वादा किया था। इसके बाद महिला दिल्ली, गुरुग्राम, धार और भोपाल के निवास पर उमंग सिंघार क साथ रही। इस दौरान सिंघार ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और शादी करने की बात से मुकर गए। महिला ने इसकी शिकायत करने की धमकी दी तो सिंगार ने भोपाल स्थित आवास में 16 मार्च 2022 को उसके साथ शादी कर ली। फिर उसे प्रताड़ित करने लगे। महिला का आरोप है कि सिंगार ने अश्लील वीडियो बनाए और दोस्तों को दिखाने की बात कहकर ब्लैकमेल भी किया। महिला ने तो सिंघार पर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया है।  
विज्ञापन


गृहमंत्री मिश्रा ने भी की केस दर्ज होने की पुष्टि
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और गुजरात चुनाव में सह प्रभारी, मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री और विधायक उमंग सिंगार के खिलाफ धार के नौगांव थाने मे 38 वर्षीय एक विवाहित महिला ने  दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला ने आरोप लगाया है कि पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे विधायक निवास में उमंग सिंघार ने नवंबर 2021 से लेकर 18 नवंबर 2022 के बीच महिला के साथ दुष्कर्म किया और मारपीट कर अभद्र व्यवहार भी किया। महिला ने विधायक पर अप्राकृतिक कृत्य करने का भी आरोप लगाया है। नौगांव पुलिस ने इन सभी आरोपों के आधार पर उमंग सिंगार के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 377 और 498 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंघार बोले- मैं चार महीने से परेशान, सुसाइड करने का भी सोचा
दुष्कर्म के आरोप लगने के बाद उमंग सिंघार का बयान भी सामने आया है। उन्होंने आरोपों को झूठा करार दिया है। उन्होंने सारे मामले को राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया। सिंघार ने कहा यह मेरा पारिवारिक मामला है और मुझे पता नहीं कि वह महिला मुझ पर क्यों इस तरह के आरोप लगा रही है। मैं पहले ही महिला के खिलाफ आवेदन दे चुका हूं थाने में। 2 नवंबर 2022 को आवेदन दिया था। ब्लैक मेलिंग कर रही थी महिला। मुझे आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। एक समय में मैंने सोचा कि मैं सुसाइड कर लूं, लेकिन मुझे जनता की सेवा करनी है इसलिए मैंने जनता की सेवा करना उचित समझा। 




कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने कहा है कि मुझे बदनाम करने के लिए, मेरी प्रतिष्ठा खराब करने के लिए षड्यंत्र करके मुझे बदनाम किया जा रहा है। आरोप लगाने वाली महिला द्वारा मुझसे दस करोड़ रुपए मांगे गए। पैसे नहीं देने पर मेरा राजनीतिक कैरियर खत्म करने की धमकी दे रही है। साथ ही मेरे खिलाफ पुलिस में प्रकरण दर्ज कराने की धमकी दे रही थी। वह मुझे पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से भी प्रताड़ित कर रही थी। मैंने पुलिस में कुछ दिन पहले उसके खिलाफ आवेदन दिया था। साथ ही इस विवाद को लेकर वह महिला मुझे प्रताड़ित कर रही है, वह ब्लैकमेल कर रही है, राजनीतिक षड्यंत्र करके मुझे फंसाया जा रहा है।

सिंघार ने कहा कि मैं आदिवासी समाज से आता हूं इसलिए मेरे साथ राजनीतिक षड्यंत्र करके मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मैंने जबसे उस महिला के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत की है इसी बात को लेकर वह मेरे खिलाफ अनर्गल आरोप लगा रही है। मानसिक रूप से प्रताड़ना और आर्थिक रूप से प्रताड़ना की शिकायत में पुलिस को कर चुका था जिस पर कार्रवाई नहीं हुई।

 


सारंग ने पूछा- क्यों गायब हैं विधायक
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि कांग्रेस जवाब दे कि आख़िर उमंग सिंघार कहां ग़ायब हैं। हमेशा से कांग्रेस का चाल चरित्र इसी तरह रहा है। उमंग सिंघार तो राहुल गांधी के किचन कैबिनेट के सदस्य रहे हैं। ये पहला मामला नहीं है, पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं। डेढ़ साल पहले उमंग सिंघार के बंगले पर एक महिला ने सुसाइड भी किया था। ये मामला बहुत गंभीर है। राहुल गांधी को उस पर ख़ुद विचार करना चाहिए। कांग्रेस महिला सशक्तिकरण की बात करती है, पर यात्रा के एंटर होने के पहले ही ऐसे मामले सामने आते हैं। इनके विधायक क्या इसलिए ग़ायब हैं, क्योंकि वो ऐसी गतिविधियों में लिप्त हैं। महिला सशक्तिकरण की झूठी बातें करते हुए कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए। 

इधर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि यह प्रेशर पॉलिटिक्स है। कांग्रेस का विधायक टूटेगा नहीं। राहुल गांधी की यात्रा से बीजेपी डरी हुई है, इसलिए झूठे हथकंडे अपना रही है। पूर्व मंत्री विधायक का मामला है उच्च स्तरीय जांच इस मामले पर होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed