फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   MP News: Youth brutalized, stripped of his clothes, tied to a pole and then kept beating one by one

MP News: युवक से बर्बरता, कपड़े उतारकर खंभे से बांधा फिर बारी-बारी मारते रहे, जानिए क्या थी इसके पीछे की वजह

Thu, 07 Dec 2023 06:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 07 Dec 2023 06:44 PM IST
सार

धार जिले में एक युवक के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने युवक को अर्धनग्न कर खंभे से बांध दिया और जमकर पीटा। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
MP News: Youth brutalized, stripped of his clothes, tied to a pole and then kept beating one by one
धार में युवक को अर्धनग्न कर खंभे से बाधकर पीटा गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के धार जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को कुछ लोगों ने पहले तो खंभे से बांधा गया फिर लोग बारी-बारी से मारते रहे। घटना का वीडियो भी वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। साथ ही मारपीट करने वाले तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


मामला धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के थाना सेक्टर 1 का है। यहां बुधवार को सोशल मीडिया पर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद थाना प्रभारी ने वायरल वीडियो पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मारपीट करने वाले ठेकेदार और उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज़ कर लिया। 
विज्ञापन


बता दें पीथमपुर के आईसर चौराहे के पास राऊ-पीथमपुर हाईवे का निर्माण कार्य करने वाले एक ठेकेदार ने सरिया चोरी के आरोप में कुंदन नामक युवक को पकड़ा था। ठेकेदार और उसके आदमियों ने कुंदन पर चोरी का इल्जाम लगाते हुए उसे खंभे से बांध दिया और उसके कपड़े उतारकर उसके साथ बारी बारी बेरहमी से पीटने लगे। घटना को देख आसपास के लोग एकत्रित हो गए। बावजूद इसके ठेकेदार की रंगदारी जारी रही। वह कुंदन को घंटों तक अपने आदमियों से पिटवाता रहा। वहीं मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर 1 थाना प्रभारी संतोष कुमार दूधी ने सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया एवं ठेकेदार ऋषभ पिता पवन कुमार जैन (28) निवासी इंदौर चंदन नगर, संदीप पिता केरूसिंह डुडवे (25) निवासी नानपुर जिला अलीराजपुर, सुरेश पिता सनातन साहू (40) वृंदावन कॉलोनी पीथमपुर पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। वही कुंदन पर चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed