फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   MP News: Six vehicles caught fire in an accident on Dhar Agra-Mumbai road

MP News: धार आगरा-मुंबई मार्ग पर भीषण सड़क हादसा; छह वाहनों में लगी आग, ट्रक के ब्रेक फेल होने से टकराए वाहन

Mon, 25 Dec 2023 10:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 25 Dec 2023 10:49 PM IST
सार

आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गणेश घाट पर कई कार और एक ट्रक सहित छह वाहन एक-दूसरे से टकरा गए और उनमें आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार तीन लोगों की मौत की बात कही जा रही है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
MP News: Six vehicles caught fire in an accident on Dhar Agra-Mumbai road
धार हादसे में कार में लगी आग। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

धार जिले के धामनोद स्थित मुंबई-आगरा सड़क मार्ग पर सोमवार शाम करीब सात बजे एक भीषण सड़क हादसे के बाद एक साथ कई वाहनों में आग लग गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तरफ़ लंबा जाम भी लग गया।
विज्ञापन


विज्ञापन


ट्राले के ब्रेक फेल 
जानकारी के अनुसार इंदौर की ओर से आ रहे एक ट्राले के ब्रेक फेल हो जाने की वजह से गणेश घाट उतारने के दौरान वह दूसरी लाइन में इंदौर की ओर जा रहे वाहनों से जा भिड़ा। हादसे में दो से तीन कार, वैन व बड़ा वाहन आपस में टकरा गए, जिसके बाद उनमें आग लग गई। देखते चार से पांच वाहन धूं धूं कर जलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन लोगों की मौत 
घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार तीन लोगों की मौत की बात कही जा रही है। 


हादसे की सूचना मिलते ही धामनोद थाना पुलिस और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे हैं। वाहनों में लगी आग को बुझाने के प्रयास में लगे रहे। वहीं, एक बालिका सहित एक वाहन चालक को घायल अवस्था में धामनोद सरकारी अस्पताल में लाया गया है। रात करीब 9 बजे आग पर काबू पाया गया। उक्त हादसे में कितनी जनहानि हुई है पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed