{"_id":"64480d9ac18c2db2bd0b4269","slug":"mp-news-burst-firecrackers-in-mouth-at-wedding-ceremony-soldier-dies-in-dhar-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: धार में विवाह समारोह के दौरान मुंह में पटाखा रखकर फोड़ा, फौजी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: धार में विवाह समारोह के दौरान मुंह में पटाखा रखकर फोड़ा, फौजी की मौत
Tue, 25 Apr 2023 10:57 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 25 Apr 2023 10:57 PM IST
सार
Dhar News: मध्यप्रदेश में धार जिले के ग्राम जलोख्या में शादी समारोह के दौरान एक घटना घटी। भारतीय सेना में तैनात फौजी मुंह में पटाखा रखकर फोड़ रहा था। इस दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
फौजी निर्भय सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धार जिले में अमझेरा थाने के ग्राम जलोख्या में सोमवार रात शादी समारोह के दौरान मुंह में पटाखा रखकर फोड़ना एक फौजी को महंगा पड़ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है, युवक भारतीय सेना में फौजी था और छुटि्टयों में धार स्थित अपने घर आया था। धार से वह परिचित के यहां शादी समारोह में शामिल होने ग्राम जलोख्या पहुंचा था, जहां यह घटना घटी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सीबी सिंह ने बताया, निर्भय सिंह (35) पुत्र प्रताप सिंह सिंगार ग्राम जलोख्या में परिचित मोहन बिलवाल के पुत्र बबलू की शादी में शामिल होने के लिए आया था। जहां शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान निर्भय सिंह ने आकाश में जाकर फूटने वाला पटाखा मुंह में रखकर जला दिया, लेकिन पटाखा आकाश में जाकर फूटने के बजाय निर्भय सिंह के मुंह में ही फूट गया। इससे उसका मुंह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा उसकी मौत हो गई। घटना रात के करीब आठ बजे की है। निर्भय सिंह ने इससे पहले वाला पटाखा हाथ में रखकर जलाया था और फिर दूसरा पटाखा मुंह में रखकर जलाया। निर्भय सिंह के शव को रात में ही अमझेरा अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
वहीं, मंगलवार सुबह इंदौर से एसएफएल जांच अधिकारी डा. मयूरी ने शव की जांच की। इसके बाद अमझेरा अस्पताल के चिकित्सक डा. बहादुर सिंह ने पोस्टमॉर्टम कर शव स्वजन को सुपुर्द किया। डा. सिंह ने बताया कि मृतक का विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा। मृतक फौजी का अंतिम संस्कार पैतृक ग्राम जलोख्या में किया गया। भारतीय सेना के फौजियों ने शामिल होकर ससम्मान अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में था पदस्थ...
निर्भय सिंह भारतीय सेना में फौजी था। वर्तमान में वह जम्मू-कश्मीर में पदस्थ था। छुट्टियों में वह अपने घर धार आया हुआ था। बताया जा रहा है कि निर्भय सिंह मूलत: ग्राम जलोख्या का ही रहने वाला था। इसी के चलते परिचित के यहां वह शादी समारोह में शामिल होने आया था। पांच भाइयों में वह सबसे छोटा था। घटना की जानकारी लगने के बाद पत्नी सुमन और अन्य स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। पुलिस ने मृतक के पिता प्रताप सिंह पुत्र जगन्नाथ सिंगार की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
