{"_id":"6522ede473296a3cd700d939","slug":"mp-election-2023-computer-baba-said-kamal-nath-s-government-not-the-government-is-the-real-sanatani-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: कंप्यूटर बाबा का भाजपा पर निशाना, बोले- शिवराज सरकार नहीं, कमलनाथ की सरकार रही असली सनातनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: कंप्यूटर बाबा का भाजपा पर निशाना, बोले- शिवराज सरकार नहीं, कमलनाथ की सरकार रही असली सनातनी
Sun, 08 Oct 2023 11:29 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 08 Oct 2023 11:29 PM IST
सार
धार पहुंचे कंप्यूटर बाबा ने सीएम शिवराज और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान और उनकी सरकार सनातनी नहीं, बल्कि कमलनाथ की सरकार असली सनातनी है। शिवराज केवल वोट के लिए सनातन धर्म का सहारा लेकर सनातनी बन जाते हैं।
विज्ञापन
कंप्यूटर बाबा की गौ बचाओ यात्रा धार पहुंची।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोमाता बचाओ यात्रा को लेकर पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त कंप्यूटर बाबा धार पहुंचे। यहां उन्होंने एक पत्रकार वार्ता में शिवराज सिंह और भाजपा सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में गोमाता सड़कों पर तड़प-तड़प कर मर रही है, लेकिन प्रदेश सरकार ने सारी गौ शालाएं बंद करवा दी हैं। ये सच्चे सनातनी नहीं हैं, केवल वोट के लिए सनातन धर्म का सहारा लेकर सनातनी बन जाते हैं। शिवराज सिंह चौहान और उनकी सरकार सनातनी नहीं, बल्कि कमलनाथ की सरकार असली सनातनी है। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह की सरकार ने सभी के लिए योजना चलाई, लेकिन गौ माता वोट नहीं दे सकती, इसलिए उनके लिए कोई योजना नहीं बनाई। ये केवल वोट मांगने के लिए सनातन धर्म का ढकोसला करते हैं, जबकि कमलनाथ सरकार ने 15 महीने में जगह-जगह गौशालाएं खुलवाईं इसलिए वह ही असली सनातनी हैं।
कंप्यूटर बाबा ने गौ माता बचाओ यात्रा को लेकर कहा कि जब उन्होंने गौ माता के प्रदेश में ऐसी स्थितियां देखी तो आम जनता तक यह बातें पहुंचाने के लिए संतों को लेकर गौ माता बचाओ यात्रा निकाली। यात्रा को लेकर आम जनता के बीच इसलिए पहुंचे हैं ताकि जनता ही निर्णय करे कि वोट किसे देना है। जिन्होंने गौ माता को तड़प-तड़प कर मरने के लिए छोड़ा उन्हें या जिन्होंने हजारों गौशालाएं बनवा दी उन्हें।