फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   MP Election 2023: Bhanwar Singh Shekhawat taunt on BJP minister Rajvardhan Singh Dattigaon

MP Election 2023: भंवर सिंह शेखावत ने BJP के मंत्री को बताया पीठ पीछे वार करने वाला; भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 30 Sep 2023 04:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 30 Sep 2023 04:22 PM IST
सार

MP Assembly Election 2023: कांग्रेस नेता भंवर सिंह शेखावत ने कहा कि मेरी लड़ाई दत्तीगांव से नहीं, विकास की लड़ाई है, मुद्दों की लड़ाई है। बदनावर की जनता जानना चाहती है कि राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने मंत्री काल में बदनावर के लिए क्या कार्य किए। वे अपने कार्यों की सूची बात बता दें। मेरे काम बदनावर की जनता जानती है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Bhanwar Singh Shekhawat taunt on BJP minister Rajvardhan Singh Dattigaon
कांग्रेस नेता भंवर सिंह शेखावत तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए दिग्गज नेता बदनावर से पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत शनिवार को अपने कांग्रेस समर्थकों के साथ लेबड़ से बदनावर तक वाहन रैली के जरिए शक्ति प्रदर्शन के लिए निकले। उसके बाद विधायक एक सभा को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान जगह-जगह भंवर सिंह शेखावत का भव्य स्वागत किया गया। वहीं, लेबड़ में पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि मैंने भाजपा को नहीं छोड़ा भाजपा ने मुझे छोड़ा है। मैं बदनावर की जनता के कहने पर भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में आया हूं। बाकी के विकास कार्यों को पूरा करना है, इसलिए आया हूं।

विज्ञापन


'दत्तीगांव को भाजपा द्वारा खरीद लिया गया'
भंवर सिंह शेखावत ने कहा कि उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव से क्या लड़ाई। वह लड़ने वाले व्यक्ति नहीं, वह पीठ पीछे वार करने वाला व्यक्ति है। साथ ही उन्होंने कहा कि राजवर्धन सिंह दत्तीगांव पूरे परिवार के साथ वर्षों कांग्रेस में रहे। फिर वे भाजपा में चले गए या यूं कहें कि उन्हें खरीद लिया गया। पता नहीं पर कुछ आदान-प्रदान हुआ है जिसकी चर्चा है। मैं कांग्रेस में आया हूं। मेरे अधूरे विकास कार्य हैं, वह मुझे पूरे करने हैं। मेरे विधायक रहते तीन हजार करोड़ की नर्मदा योजना के टेंडर हो चुके थे। बाद में मैं हार गया और राजवर्धन सिंह चुनाव जीते और मंत्री भी बने। लेकिन योजना आज भी अटकी हुई है। मुझे वह योजना पूरी करनी है।
विज्ञापन


'कांग्रेस विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही'
शेखावत ने कहा कि मेरी लड़ाई दत्तीगांव से नहीं, विकास की लड़ाई है, मुद्दों की लड़ाई है। बदनावर की जनता जानना चाहती है कि राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने मंत्री काल में बदनावर के लिए क्या कार्य किए। वे अपने कार्यों की सूची बात बता दें। मेरे काम बदनावर की जनता जानती है। मैंने किन परिस्थितियों में भाजपा को छोड़ा सब जानते हैं। मुझे गर्व है कांग्रेस के नेताओं ने मेरे विकास कार्यों को देखा और मुझे स्वीकारा है। दत्तीगांव के लिए मैसेज है कि वापस दत्तीगांव जाओ आप। किसी काम के व्यक्ति नहीं हो। कोई काम विकास का नहीं कर सकते। कांग्रेस विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा जो विनाश कर रही है, लोगों को जागरूक करेंगे। 50% कमीशन मुद्दा रहेगा। सरपंचों से काम के बदले बदनावर क्षेत्र में 20 से 30% कमीशन लिया जा रहा है। सभी कांग्रेसी मेरे साथ हैं और मिलकर चुनाव जीतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


'टिकट के लिए दावेदारी करने का सबको अधिकार'
वहीं, इस दौरान पूर्व कांग्रेसी जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक बालमुकुंद सिंह गौतम ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा डरी हुई है। प्रदेश का माहौल उन्होंने देखा है। शिवराज सिंह जी को साइड में किया हुआ है। वहीं, धार में कांग्रेस के टिकट को लेकर गौतम ने कहा कि दावेदारी करने का सबको अधिकार है। फिर जिसको भी टिकट मिल जाए सब मिलकर काम करें। इस बार सातों विधानसभा सीट जीतेंगे। कांग्रेस में गुटबाजी कहीं नहीं है, जो गुटबाजी करने वाले थे कांग्रेस से चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed