फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   MP Dhar Bhojshala ASI Survey Update Day 36 Survey at Bhojshala Complex in Madhya Pradesh News in Hindi

Dhar Bhojshala: आज 36वें दिन का ASI सर्वे हुआ पूरा, उत्खनन के दौरान खंडित प्रतिमा मिली

Fri, 26 Apr 2024 02:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 26 Apr 2024 02:27 PM IST
सार

Bhojshala: धार भोजशाला में आज 36वें दिन का ASI सर्वे पूरा हुआ। इस दौरान हिंदू पक्षकार गोपाल शर्मा ने बताया कि भोजशाला के गर्भगृह में दक्षिण में और पश्चिम में सर्वे का काम चला है। उत्तर दिशा में मिट्टी हटाने का काम चला है

विज्ञापन
MP Dhar Bhojshala ASI Survey Update Day 36 Survey at Bhojshala Complex in Madhya Pradesh News in Hindi
हिंदू पक्षकार गोपाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईकोर्ट इंदौर के आदेश के बाद मप्र की धार भोजशाला में चल रहे आर्कियोलॉजीकल सर्वे ऑफ इंडिया के सर्वे के आज 36वें दिन का ASI सर्वे पूरा हुआ। आज के ASI सर्वे का महत्वपूर्ण अपडेट यह है कि भोजशाला में उत्खनन के दौरान खंडित प्रतिमा मिली इस बात की पुष्टि हिंदू पक्ष कर गोपाल शर्मा के द्वारा की गई।

विज्ञापन


कल ईट से बनी हुई 3 दीवारें भी निकली है, जो दो भागों में जुड़ी हुई है। जिसकी पुष्टि हिंदू और मुस्लिम पक्षकार दोनों ने की थी। आज गर्भ ग्रह के सामने खुदाई में खंडित प्रतिमा मिली। हिंदू पक्षकार गोपाल शर्मा ने बताया कि आज अधिकारियों की संख्या कम थी, क्योंकि अधिकारी आज कागजी कार्रवाई करने में लगे रहे। बता दें 29 अप्रैल को ASI को इंदौर हाईकोर्ट में रिपोर्ट प्रस्तुत करना है, हालांकि ASI के द्वारा सर्व को 8 हफ्ते और आगे बढ़ाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया है। अब देखना होगा क्या समय सीमा बढ़ाई जाती है या नहीं।
विज्ञापन


हिंदू पक्षकार गोपाल शर्मा ने बताया कि भोजशाला के गर्भगृह में दक्षिण में और पश्चिम में सर्वे का काम चला है। उत्तर दिशा में मिट्टी हटाने का काम चला है। कमल मौलाना परिसर में केमिकल ट्रीटमेंट का काम किया गया। आज गर्भगृह के पास जो स्थान बना हुआ है, जहां उत्खनन चल रहा है, वहां मिट्टी हटाते समय एक खंडित प्रतिमा मिली है। जिसका कंधे से ऊपर का स्वरूप मिला है जो सनातन धर्म की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed