फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Human Trafficking in Dhar MP Missing College Student Found in Maharashtra

MP News: लड़की को महाराष्ट्र ले जाकर जबरन शादी करवाई, सच्चाई पता लगते ही दुल्हनियां लेकर थाने पहुंचा दूल्हा

Tue, 20 Dec 2022 04:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 20 Dec 2022 04:26 PM IST
सार

मध्यप्रदेश से गायब एक लड़की महाराष्ट्र में मिली है। लड़की, लड़के के सहारे थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Human Trafficking in Dhar MP Missing College Student Found in Maharashtra
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धार जिले से गायब कॉलेज स्टूडेंट महाराष्ट्र में मिली है। पहचान वालों ने उसकी जबरन शादी करवा दी थी। इसके एवज में उन्होंने लड़के से करीब पौने दो लाख रुपये लिए थे। लड़की ने लड़के को सच्चाई बताई तो उसने उसका साथ दिया और परिवारवालों ने बात करवाई। थाने पहुंची लड़की ने पुलिस को आपबीती बताई है। पुलिस ने बड़वानी के दो दंपतियों के खिलाफ मानव तस्करी, धोखाधड़ी और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से दूर है।

विज्ञापन


बता दें कि 26 अक्टूबर को धरमपुरी थाने के टवलाई गांव से 19 साल की युवती गायब हो गई थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज की थी। 18 दिसंबर को नए नंबर से अचानक युवती का कॉल आया। उसने परिजनों को अपनी शादी के बारे में बताया। उसने यह भी बताया कि अभी वह कहां है। इस पर लड़की के मामा, पिता और गांव के सरपंच महाराष्ट्र के आघार गांव पहुंचे। यहां लड़की अजित पिता कैलाश पंवार के घर मिली।
विज्ञापन


राजपुर गांव के रहने वाले कुछ लोगों ने बेचा...
परिजनों ने अजित से बात की तो पता चला कि लड़की को राजपुर गांव के रहने वाले कुछ लोगों ने बेचा था। उन्होंने शादी के नाम पर उससे मोटी रकम ली थी। परिजन महाराष्ट्र से लड़की को लेकर थाने पहुंचे। उसने पुलिस को बताया, वह मनावर में बीए की पढ़ाई कर रही है। करीब एक साल पहले खलघाट गांव में माया और उसके पति संजय यादव से पहचान हुई थी। उन्होंने जागृति नाम की महिला से भी मिलवाया था, जिसे वह आंटी करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 अक्टूबर की सुबह संजय अंकल का कॉल आया। उन्होंने कहा, वे उससे मिलने आ रहे हैं। उनके बताए अनुसार लड़की कोठडा फाटे पर पहुंची। यहां संजय और पंकज यादव कार में बैठे हुए थे। उन्होंने कहा, कार में बैठो, तुम्हारी माया दीदी और जागृति आंटी वेट कर रही हैं। लड़की उनकी कार में बैठ गई।

आंटी बनी मां, दीदी बनी बहन...
टीआई तारेश सोनी ने बताया, पीड़िता को आरोपी कार से बड़वानी जिले के राजपुर लेकर गए। यहां माया और जागृति नाम की महिला भी थी। उन्होंने यहां युवती को रुपयों का लालच दिया और कहा शादी कर लो। उसने मना किया तो डराना, धमकाना शुरू कर दिया। रातभर उसे अपने साथ ही रखा।

29 अक्टूबर को सभी कार से महाराष्ट्र के मलेगांव स्थित आधार गांव पहुंचे। यहां उन्होंने धरा-धमकाकर अजित पंवार शादी करवा दी। शादी के दौरान इन्होंने जागृति को लड़की की मां बताया और कहा-वह विधवा है। माया बड़ी बहन बनी। पंकज और संजय काका के रूप में मिले।


शादी के नाम पर ली मोटी रकम...
पुलिस के अनुसार, शादी के बाद लड़की को अजीत के पास छोड़कर आरोपी लौट आए। कुछ दिन बाद हिम्मत करके लड़की ने सच्चाई अजीत को बताई। इस पर अजीत ने उसे बताया कि शादी के एवज में उन लोगों ने उससे एक लाख 80 हजार रुपये लिए हैं। इसके बाद उसने अजीत की मदद से परिवार को कॉल किया और आपबीती बताई। टीआई तारेश सोनी के अनुसार, युवती के गायब होने की सूचना परिजनों ने दी थी। इसके बाद महाराष्ट्र से युवती ने ही गांव में फोन किया था। पुलिस ने बयान दर्ज किए, जिसमें युवती को बेचने सहित धोखाधड़ी की बात सामने आई है। पुलिस की जांच जारी है, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed