फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar: Relative of former minister who took SDM hostage vandalized vehicles, surrendered after 10 months

Dhar: SDM को बंधक बनाने, वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले पूर्व मंत्री के रिश्तेदार ने 10 माह बाद किया आत्मसमर्पण

Thu, 03 Aug 2023 11:42 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 03 Aug 2023 11:42 AM IST
सार

करीब 11 महीने पहले कुक्षी के एसडीएम को बंधक बनाने और वाहनों में तोड़फोड़ कर शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले आरोपी ने कुक्षी न्यायालय में आत्मसर्मपण किया है।

विज्ञापन
Dhar: Relative of former minister who took SDM hostage vandalized vehicles, surrendered after 10 months
चेक शर्ट में बायीं ओर तत्कालीन एसडीएम, दायीं ओर गुलाबी टी-शर्ट में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार जिले के कुक्षी क्षेत्र में करीब 11 महीने पहले एसडीएम को बंधक बनाने वाले और वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी ने कुक्षी न्यायालय में आत्मसर्मपण किया है। आरोपी पूर्व मंत्री रंजना बघेल का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है। वहीं, मामले में अधिकारियों के मिली भगत की बात भी सामने आ रही है।
विज्ञापन


जानिए क्या था मामला
13 सितंबर 2022 को सुबह कुक्षी के तत्कालीन एसडीएम नवजीवन पवार अपने सहयोगियों के साथ सुबह करीब 4:00 बजे कुक्षी के डोलिया फाटे पर अवैध शराब परिवहन की सूचना पर कार्रवाई के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपी ने उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की थी। सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद धार सहित प्रदेश भर के सरकारी महकमे समेत राजनीतिक गलियारे में घटना को लेकर हड़कंप मच गया था। प्रशासन ने कई जगह ताबड़तोड़ कार्रवाई भी की थी। इस दौरान लापरवाही के चलते कई पुलिस और आबकारी अधिकारियों पर इस घटना को लेकर गाज भी गिरी, ऐसे में घटना का मुख्य आरोपी सुखराम भाजपा नेताओं का करीबी भी बताया जा रहा था, घटना के बाद से फरार चल रहा था, जिस को लेकर पुलिस प्रशासन सघनता से तलाश में जुटा था। तमाम प्रयास और जगह-जगह दबिश देने के बाद भी आरोपी का कहीं पता नहीं चल पाया था, इस दौरान प्रशासन द्वारा आरोपी सुखराम के अलीराजपुर क्षेत्र स्थित घर पर जेसीबी चलाकर घर के अवैध हिस्से को तोड़ा गया था और लंबे समय से फरार चल रहे सुखराम की तलाश की जा रही थी। घटना के लगभग 11 माह बाद कुक्षी की अदालत में एसडीएम नवजीवन पवार पर जानलेवा हमले के आरोपी सुखराम सहित एक अन्य आरोपी योगेश ने सरेंडर कर दिया है, जिसके बाद पुलिस को अदालत द्वारा आरोपियों का तीन दिन का रिमांड भी सौंपा गया है।
विज्ञापन


वहीं, देर शाम सुखराम की तबीयत बिगड़ने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसे कुक्षी के शासकीय अस्पताल लाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, एसडीएम पर हमले के आरोपी सुखराम को बड़वानी रेफर किए जाने की बात कही जा रही है। इस पूरे मामले को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने भी सुखराम के सरेंडर किये जाने की पुष्टि करते हुए आगे की पूछताछ के साथ कानूनी कार्रवाई की बात कही है। धार जिला अवैध शराब गतिविधियों का मुख्य केंद्र बिंदु है। जिले में कई शराब फैक्ट्रियां हैं, जहां से क्षेत्रीय ठेकेदार और पड़ोसी जिले के ठेकेदार दुकानों के नाम पर शराब की गाड़ियां फैक्ट्री से लीगल परमिट के माध्यम से भरवा कर अवैध रूप से गुजरात भिजवाते हैं। इस पूरे मामले में इंदौर के शराब व्यापारी रिंकू भाटिया का भी नाम जुड़ा था और सुखराम ऐसे बड़े ठेकेदारों का मोहरा बताया जाता है, क्योंकि विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में सुखराम के सरेंडर को लेकर कई सारे मतलब निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed