{"_id":"68d237a2134f0a45b9038e03","slug":"dhar-news-two-laborers-killed-more-than-18-injured-as-pickup-overturns-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar News: धार के मनावर थाना क्षेत्र में देर रात श्रमिकों को ले जा रहा पिकअप वाहन पलटा, दो की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar News: धार के मनावर थाना क्षेत्र में देर रात श्रमिकों को ले जा रहा पिकअप वाहन पलटा, दो की मौत, कई घायल
Tue, 23 Sep 2025 11:34 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:34 AM IST
सार
वाहन में करीब 40 श्रमिक सवार थे, जो सोयाबीन की कटाई करके अपने गांव लौट रहे थे। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर मामलों के लिए धार जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
घायलों को लाया गया अस्पताल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धार जिले के उमरबन थाना क्षेत्र से देर रात एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां श्रमिकों को ले जा रहा पिकअप वाहन पलट गया, जिसमें दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 18 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा उकाला के समीप मोहनपुरा पुलिया पर हुआ बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात यह पिकअप वाहन खेतों में सोयाबीन की कटाई कर लौट रहे मजदूरों को लेकर उनके गांव जा रहा था। बताया जा रहा है कि वाहन में करीब 40 से अधिक मजदूर सवार थे। अचानक मोहनपुरा पुलिया के पास पिकअप का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार मजदूर चीख-पुकार करने लगे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को वाहन से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस और निजी साधनों की मदद से उमरबन अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल हुए 18 से अधिक मजदूरों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के कार्यक्रम का सीएम आज करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को धार जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर बाज बहादुर सिंह ने पुष्टि की कि कई मजदूरों की स्थिति गंभीर है और अब तक दो मजदूरों की मौत हो चुकी है। मृतकों में जामला निवासी गोविंद पिता नराण उम्र 38 वर्ष शामिल हैं, जिनकी उमरबन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरे मृतक की पहचान भी जामला गांव निवासी के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन भी सक्रिय हो गया और देर रात तक घायलों को इलाज मुहैया कराया जाता रहा। वहीं गांव में हादसे की खबर फैलते ही मातम का माहौल छा गया है। यह हादसा एक बार फिर से ओवरलोड वाहनों और लापरवाह ड्राइविंग पर सवाल खड़े कर रहा है। प्रशासन अब मामले की गहन जांच में जुटा हुआ है।