फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar News: Police caught a cache of illegal weapons, four accused also arrested

Dhar News: पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का जखीरा, चार आरोपी भी गिरफ्तार

Thu, 19 Oct 2023 07:52 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 19 Oct 2023 07:52 AM IST
सार

Dhar News: धार जिला पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की मिनी फैक्ट्री में छापामार कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो लाख से ज्यादा कीमत के अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Dhar News: Police caught a cache of illegal weapons, four accused also arrested
आरोपियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक बार फिर अवैध हथियार बनाने की मिनी फैक्ट्री पर छापा मारा है, साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। जानकारी के अनुसार सूचना के बाद पुलिस द्वारा मनावर थाने के बकानेर के जंगलों में चल रही हथियार बनाने की मिनी फैक्ट्री में दबिश दी गई, जिसमें आरोपी हथियार बनाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन


धार पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह जानकारी देते हुए बताया कि धार जिला पुलिस लगातार अवैध हथियारों, अवैध शराब और अवैध धंधेबाजों पर कार्रवाई कर रही है, इसी कड़ी में पुलिस को सूचना मिली कि बकानेर के जंगलों में अवैध हथियार बनाने की मिनी फैक्ट्री संचालित की जा रही है, जहां पर बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बनाकर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में भी भेजे जाते हैं, पुलिस में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ इंद्रजीत बाकलवार, एसडीओपी मनावर संहित आसपास के पुलिस थाना और चौकिया से पुलिस बल को दबिश के लिए रवाना किया, पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो चार आरोपी जिनमें तकदीर सिंह पिता रमेश सिंह सिकलिगर निवासी बाकानेर, विकास सिंह उर्फ विक्की पिता विक्रम सिंह सिकलीगर निवासी बकानेर, प्रवीण पिता नेपाल सिंह सिकलीगर निवासी सिंघाना और लक्की सिंह पिता राजेश सिंह निवासी बाकानेर थाना मनावर अवैध रूप से हथियार बनाते मिले।
विज्ञापन


दबिश के दौरान पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर दो लाख 68 हजार रुपये कीमत की एक देशी पिस्टल, 47 अवैध 12 बोर के देसी कट्टे, चार देसी पिस्टल के कारतूस, पांच 12 बोर के देसी कट्टे के कारतूस और अवैध हथियार बनाने के उपकरण हथौड़ी, ब्लेंडर मशीन, ड्रिल मशीन, वेल्डिंग करने के प्लास्टिक के चश्मे, लोहे के पाइप, लोहे की कानस, धारदार आरी पत्ती, लोहे की भट्टी और अन्य उपकरण भी जब्त की है, आपको बता दें कि पिछले तीन महीने में धार जिला पुलिस ने हथियार बनाने की दो मिनी फैक्ट्रियां पकड़ी है और 496 अवैध हथियार, 150 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। पकड़े गए आरोपियों के बीते दिनों गंधवानी के बारिया में पकड़े गए आरोपियों से आपस में लिंक को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed