{"_id":"646c959f041a3a870f091e47","slug":"dhar-news-conductor-died-in-a-passenger-bus-going-from-kukshi-to-indore-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar News: कुक्षी से इंदौर जा रही यात्री बस में कंडेक्टर की मौत, बस चलने के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar News: कुक्षी से इंदौर जा रही यात्री बस में कंडेक्टर की मौत, बस चलने के दौरान हुआ हादसा
Tue, 23 May 2023 03:59 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 23 May 2023 03:59 PM IST
सार
धार जिले में स्थित कुक्षी से इंदौर जाने वाली बस में हादसा हुआ है। बस चल रही थी और उसी दौरान कंडेक्टर की मौत हो गई।
विज्ञापन
यात्री बस में कंडेक्टर की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धार जिले में कुक्षी नर्मदा नगर के रहने वाले 40 साल के कंडेक्टर की चलती बस में बैठे-बैठे मौत हो गई। मौत का मंजर बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। जानकारी के अनुसार, नर्मदा नगर निवासी अंतिम कुमावत इंदौर से पुणे चलने वाली कल्पना बस में परिचालक का कार्य कर रहे थे। पूर्व के समय में कुक्षी से इंदौर चलने वाली शुभम बस में परिचालक का कार्य करते थे। सुबह आठ बजे अपने घर से निकले थे इंदौर से गुना जाने वाली बस में परिचालक का कार्य करने के दौरान बड़वानी जिले के ठीकरी में अचानक से बस में बैठे-बैठे अस्वस्थ होने पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस पर मृतक का पोस्टमॉर्टम ठीकरी अस्पताल में किया गया। परिचालक की मौत के लाइव वीडियो में देखने को मिल रहा है। बस का परिचालक अपनी सीट पर आराम से बैठा है, अचानक अस्वस्थ होने पर कुछ ही पलों में मौत हो गई। बस में लगे सीसीटीवी में घटना कैद हो गई।
विज्ञापन
