फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar: Learning from 'Pushpa', liquor was being smuggled by partitioning it in a milk container

Dhar: 'पुष्पा' से सीखकर दूध कंटेनर में पार्टिशन कर की जा रही थी शराब तस्करी, लाखों के माल के साथ दो गिरफ्तार

Thu, 11 May 2023 08:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 11 May 2023 08:26 PM IST
सार

दूध के कंटेनर में विशेष जगह बनाकर शराब तस्करी का मामला सामने आया है। अपराधियों को शराब तस्करी का तरीका फिल्म पुष्पा से प्रेरित बताया गया। धार पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Dhar: Learning from 'Pushpa', liquor was being smuggled by partitioning it in a milk container
दूध कंटेनर में शराब तस्करी का खुलासा धार पुलिस ने किया है. - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धार पुलिस ने शराब तस्करी से जुड़ा चौंकाने वाले मामला का खुलासा किया है। धार से गुजर रहे दूध कंटेनर में पार्टिशन कर शराब की तस्करी की जा रही थी। तरीका फिल्म 'पुष्पा' से प्रेरित है। पुलिस ने लाखों की शराब जब्त करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


बता दें कि पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ ऑपरेशन शिकंजा शुरू कर रखा है। इसके तहत जिलेभर में पुलिस टीम अवैध शराब परिवहन करने वाले शराब माफियाओं पर कार्रवाई कर रही है। बड़ी संख्या में शराब की पेटियां बरामद हो रही हैं। गुरुवार को भी बड़ी संख्या में अवैध शराब की पेटियां पुलिस के हाथ लगी हैं। इसके तहत 290 पेटी शराब जब्त की है। इस शराब की कीमत 36 लाख 96 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


गुरुवार को अलसुबह वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को अवैध शराब तस्करी की सूचना मिली थी। बताया गया कि हरियाणा से नामी दूध कंपनी का नाम लिखे कंटेनर (जीजे-05-एटी-2964) में अवैध अंग्रेजी शराब अहमदाबाद की ओर ले जाई जा रही है। पुलिस टीम ने इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन मोदी पेट्रोल पंप के सामने नाकाबंदी की। कुछ देर बाद मुखबिर द्वारा बताए कंटेनर इंदौर तरफ से आने पर चैकिंग के लिए रोका गया। कंटेनर को टीम द्वारा चेक करने पर कंटेनर दूध के खाली कैरेट दिखे, जिन्हें हटाया तो अवैध शराब परिवहन के लिए अलग से लोहे का जंगला बना हुआ था। इसमें दूध के खाली केरेट्स के बीच आसानी से अवैध शराब की पेटियों को छुपाया जा सके। इस प्रकार कंटेनर में बनाए गए विशेष हिस्से में अवैध शराब की कुल 290 पेटी अलग-अलग ब्रांड की महंगी अंग्रेजी शराब की छुपाकर हरियाणा के हांसी स्थान से गुजरात तस्करी कर ले जाई जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता प्राप्त की। पकड़े गए कंटेनर के केबिन में ड्राइवर व एक अन्य व्यक्ति मिला। पूछताछ में इन्होंने अपना नाम हनुमान राम पिता सुखराम निवासी ग्राम राणासर कला जिला बाडमेर राजस्थान बताया है। यह आयशर वाहन का चालक है। जबकि एक अन्य अजित पिता जयपाल शर्मा निवासी ग्राम कवाली थाना खरखोद जिला सोनीपत हरियाणा को भी गिरफ्तार किया है। ये लोग बगैर परमिट शराब का अवैध परिवहन कर रहे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed