फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar: Alarm Bells After Indore, Sardarpur Residents Report Dirty Tap Water for 10 Days,Administration Wakes Up

Dhar: इंदौर के बाद सरदारपुर में खतरे की घंटी, बीते दस दिनों से नलों में गंदे पानी की शिकायत, अब जागा प्रशासन

Thu, 01 Jan 2026 08:52 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Thu, 01 Jan 2026 08:52 PM IST
सार

इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद अब सरदारपुर में भी गंदे पानी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पाइप लाइन में लीकेज ढूंढने का काम किया जा रहा है। गौरतलब है कि बीते दस दिनों से वार्ड में गंदे पानी सप्लाई की शिकायत वार्ड पार्षद ने की थी।

विज्ञापन
Dhar: Alarm Bells After Indore, Sardarpur Residents Report Dirty Tap Water for 10 Days,Administration Wakes Up
सरदारपुर में नलों से आ रहा गंदा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से हुई मौतों की घटना के बाद अब धार जिले में भी पेयजल को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। सरदारपुर नगर के शालिनी मार्ग क्षेत्र में बीते एक सप्ताह से नलों में गंदा पानी सप्लाई हो रहा था लेकिन नगर परिषद ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इंदौर की घटना के बाद ही प्रशासन हरकत में आया और अब पाइप लाइन लीकेज तलाशने का काम शुरू किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शालिनी मार्ग क्षेत्र वार्ड क्रमांक 6 में आता है। वार्ड की पार्षद रेशमा परवेज लोदी के प्रतिनिधि परवेज लोदी ने बताया कि 21 दिसंबर को उन्होंने नगर परिषद सीएमओ यशवंत शुक्ला को व्हाट्सएप के माध्यम से नलों से आ रहे गंदे पानी का वीडियो भेजकर शिकायत की थी लेकिन उस समय अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद ही नगर परिषद की नींद खुली और पिछले तीन दिनों से शालिनी मार्ग में पेयजल पाइप लाइन में लीकेज खोजने के लिए खुदाई कराई जा रही है। हालांकि गुरुवार शाम तक भी लीकेज का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन


नलों में लगातार गंदा पानी आने के कारण क्षेत्रवासी बाजार से पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं। कई लोग ट्यूबवेल या अन्य स्थानों से पानी लाकर काम चला रहे हैं। हालात यह हैं कि यह पानी घरेलू उपयोग के लिए भी उपयुक्त नहीं है क्योंकि आशंका जताई जा रही है कि पाइप लाइन में नाली या सीवरेज का पानी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP News: न्यू ईयर जश्न में बढ़े हादसे और हमले, 12 घंटे में 319 सड़क दुर्घटनाएं, 83 अटैक केस,एंबुलेंस रही अलर्ट

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि अमृत-2 योजना के तहत बिछाई गई पाइप लाइन का काम तय मानकों के अनुरूप नहीं किया गया। घटिया निर्माण और लापरवाही अब सामने आ रही है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।


नगर परिषद सीएमओ यशवंत शुक्ला ने बताया कि पाइप लाइन लीकेज तलाशने का काम जारी है और जल्द ही सुधार कर लिया जाएगा। फिलहाल नागरिकों को नल का पानी पीने से मना किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कोई बड़ी घटना नहीं है, बल्कि पाइप लाइन लीकेज के कारण गंदा पानी आ रहा है।

वहीं पार्षद प्रतिनिधि परवेज लोदी का कहना है कि 21 दिसंबर से ही गंदा पानी आ रहा था और वार्डवासियों को पहले ही नल का पानी पीने से मना कर दिया गया था। पिछले तीन दिनों से नगर परिषद के कर्मचारी लगातार लीकेज ढूंढने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed