फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   BJP organization exerted strength, yet could not capture Dhar district

Mp Nagar Nikay News: भाजपा संगठन ने ताकत लगाई, फिर भी धार जिले पर कब्जा नहीं जमा पाई

Tue, 24 Jan 2023 03:26 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 24 Jan 2023 03:26 PM IST
सार

पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में भी भाजपा की हार चौकानें वाली है। धार जिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रोड शो किए, सभाएं ली, लेकिन फिर भी कांग्रेस ने बढ़त हासिल की।

विज्ञापन
BJP organization exerted strength, yet could not capture Dhar district
सीएम शिवराज ने धार में रोड शो और चुनावी सभाएं ली थी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश के 19 निकायों में हुए चुनाव में भले ही 11 पर भाजपा ने जीत हासिल कर ली,लेकिन धार जिले पर भाजपा कब्जा नहीं जमा पाई,जबकि यहां सत्ता और संगठन ने मेहनत करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। धार जिले के 9 निकायों में से कांग्रेस ने छह पर कब्जा जमाया,जबकि भाजपा के हिस्से तीन सीटें ही आई है। पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में भी भाजपा की हार चौकानें वाली है। धार जिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रोड शो किए, सभाएं ली, लेकिन फिर भी कांग्रेस ने बढ़त हासिल की।

विज्ञापन


कहा जाता है कि भाजपा शहरी क्षेत्रों में अक्सर मजबूत रहती है, लेकिन धार जिले के निकायों में ऐसा नहीं हो पाया। धार जिले की कुक्षी, पीथमपुर, सरदारपुर, राजगढ़, धामनोद और धरमपुरी में कांग्रेस ने जीत हासिल की। भाजपा डही और धार और मनावर में ही जीत हासिल कर पाई।
विज्ञापन

भाजपा को कम सीटें मिलने की वजह को लेकर धार के पत्रकार छोटू शास्त्री का कहना है कि एंटीइंकम्बैसी फेक्टर के कारण भाजपा को नुकसान उठाना पड़ा,जबकि मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों ने चुनाव में यहां काफी मेहनत की थी। उधर कांग्रेस ने अच्छे उम्मीदवार मैदान में उतारे थे और चुनाव भी अच्छा लड़ा। इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को निकाय चुनाव के परिणामों से सबक लेकर ज्यादा मेहनत करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में सात में से छह सीटें कांग्रेस ने जीती थी
धार में कांग्रेस की स्थिति वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भी मजबूत थी। जिले की सात सीटों में से छह सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कराई थी। सिर्फ धार सीट भाजपा में जीती थी। बदनावर विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के भाजपा में शामिल होने के बाद हुए उपचुनाव में भाजपा ने यह सीट हासिल की थी।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed