फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Big accident in Dhar, many people died due to drowning in Narmada river

MP में बड़ा हादसा: नर्मदा नदी में नहाने गए तब्लीगी जमात के 11 लोगों में से चार की मौत, तीन शव बरामद

Wed, 22 Mar 2023 02:39 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 22 Mar 2023 02:39 PM IST
सार

तब्लीगी जमात के कुल 11 लोग मिर्जापुर से बड़वानी जिले के उस पर लगने वाले नदी के किनारे पर पहुंचे। जहां नहाने के दौरान पानी गहरा होने के कारण एक व्यक्ति की डूबने की आवाज आई तो उसे बचाने के लिए पहुंचे चार लोग भी नदी के गहरे पानी में डूब गए।

विज्ञापन
Big accident in Dhar, many people died due to drowning in Narmada river
घटनास्थल पर जारी राहत एवं बचाव कार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के बड़वानी में चार लोगों की नर्मदा नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तब्लीगी जमात के लोग धार जिले के मिर्जापुर में तब्लीग के सिलसिले में पहुंचे थे। जहां से वे नहाने के लिए नर्मदा नदी के तट पर पहुंचे। मिर्जापुर तट पर कीचड़ अधिक होने से वे लोग नाव के जरिए दूसरे किनारे पर पहुंचे जो बड़वानी जिले की सीमा में लगता है। यहां पर पानी अधिक होने से नहाते समय चार लोग नर्मदा नदी में डूब गए। बता दें, 11 लोगों की जमात गुजरात से मध्यप्रदेश के धार जिले के मिर्जापुर आई थी। फिलहाल गोताखोरों की मदद से शवों की तलाश की जा रही है। अब तक तीन शवों को नदी से निकाला जा चुका है। खबर मिलते ही बड़वानी जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया और रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया गया है जो अभी तक जारी है। 
विज्ञापन


गुजरात के पालनपुर से आई तब्लीगी जमात के लोग मिर्जापुर में नहाने के लिए नर्मदा नदी में पहुंचे थे। मिर्जापुर के किनारे पर कीचड़ होने से तब्लीगी जमात के कुल 11 लोग मिर्जापुर से बड़वानी जिले के उस पर लगने वाले नदी के किनारे पर पहुंचे। जहां नहाने के दौरान पानी गहरा होने के कारण एक व्यक्ति की डूबने की आवाज आई तो उसे बचाने के लिए पहुंचे चार लोग भी नदी के गहरे पानी में डूब गए। बताया जा रहा है कि डूबने से अब तक चार लोगों की मृत्यु हो गई है। तब्लीगी जमात के लोगों के नदी में डूबने की खबर मिलते ही मौके पर बड़वानी जिले के प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। फिलहाल गोताखोरों की मदद से तीन डेड बॉडी को निकाला जा चुका है और एक की तलाश जारी है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तब्लीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है। जिनके शव मिले हैं उनके नाम असरा, जुनेद, मोहम्मद किफ़ायततुल्ला बताए जा रहे हैं। फिलहाल एक अन्य व्यक्ति को गोताखोर तलाश करने में जुटे हुए हैं। मौके पर एनडीआरएफ की टीम सहित जिला प्रशासन के लोग मौजूद है और रेस्क्यू का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed