Bhojshala Survey 81st Day: एएसआई का सर्वे जारी, वाग्देवी की प्रतिमा और शंख सहित जानें किस-किस के मिले अवशेष
धार की भोजशाला में एएसआई उत्खनन, वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी और स्केचिंग कर रही है। सर्वे टीम को अभी तक यहां से सैकड़ों चीजों के अवशेष मिल चुके हैं। इनमें शंख, चक्र, भगवान बुद्ध की प्रतिमा सहित कई प्राचीन अवशेष शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला का सर्वे लगातार जारी है। आज यानी 10 जून को सर्वे का 81वां दिन था। सर्वे के लिए एएसआई की टीम, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार और मजदूर सुबह से ही भोजशाला के परिसर में पहुंच गए। यहां भोजशाला और इसके 50 मीटर के दायरे में कई तरह के काम किए जा रहे हैं।
बता दें कि यहां उत्खनन, मिट्टी हटाने का काम, स्केचिंग, ड्रॉइंग, सफाई, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की जा रही है। सर्वे के दौरान अब तक अलग-अलग तरह के करीब 1,600 अवशेष निकलकर सामने आए हैं। इन अवशेषों को एएसआई की टीम ने संरक्षित किया है।
एएसआई की टीम को अभी तक सर्वे में सैकड़ों अवशेष मिल चुके हैं। इनमें गौशाला के नीचे से दीवारें, स्तंभ, स्तंभों के अवशेष, स्तंभ के आधार, दीवार पर बाहर की तरफ बना गौमुख, उर्दू-फारसी लिखे शिलालेख, नीलम का पत्थर, शिखर का आधार, कई तरह के पत्थर, भाले, तीर के छोटे-छोटे टुकड़े, धातु के सिक्के, भगवान बुद्ध की प्रतिमाओं के अवशेष, मां वाग्देवी की प्रतिमा, गणेश प्रतिमा, भैरव नाथ, महिषासुरमर्दिनी प्रतिमा के अवशेष मिल चुके हैं। एएसआई की टीम को यहां से दीवारों पर शंख चक्र, कमलपुष्प, सनातनी धर्म से जुड़ी कई आकृतियां मिली हैं।
इस तारीख से शुरू हुआ एएसआई सर्वे
इस साल 11 मार्च को इंदौर हाईकोर्ट ने कहा था कि ज्ञानवापी के बाद अब मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला का एएसआई सर्वे होगा। मामले में सामाजिक संगठन हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस ने याचिका दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने इसके लिए एएसआई को पांच सदस्यीय कमेटी गठन करने के आदेश दिए थे। इसके बाद भोजशाला में एएसआई का सर्वे 22 मार्च को शुरू हुआ। इसके बाद एएसआई ने भोजशाला के सर्वे के लिए इंदौर हाईकोर्ट से आठ हफ्तों का और समय मांगा था। हाईकोर्ट ने 29 अप्रैल को इस याचिका को मंजूर कर लिया है। अब एएसआई चार जुलाई तक अपनी फाइनल रिपोर्ट कोर्ट में पेश करेगी। दूसरी ओर, मुस्लिम पक्ष ने भी भोजशाला का सर्वे रोकने के लिए याचिका लगाई थी, उसकी याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था।
हिंदू पक्षकार गोपाल शर्मा और हिंदु फ्रंट फॉर जस्टिस के याचिकाकर्ता आशीष गोयल का दावा
-
गर्भगृह में सात नए स्थानों पर शुरू हुआ सर्वे
-
भगवान ब्रह्मा जी के पूरे परिवार की लगभग दो फीट की एक प्रतिमा सहित सात अवशेष मिले
-
सात अवशेषों में शिलालेखों के अवशेष मौजूद
-
यज्ञकुंड के परिक्रमा के स्थान पर मिट्टी हटाई गई
-
भोजशाला के द्वार के दोनों ओर सफाई की गई
-
उत्तर, दक्षिण और पश्चिम की सारी ट्रेंच का भराव कर बंद किया गया
मुस्लिम पक्षकार अब्दुल समद खान ने मीडिया से चर्चा में कहा...
-
उत्तर और पश्चिम की सारी लेबलिंग का काम पूरा किया गया
-
मॉन्युमेंट के अंदर वजुखाना ओर पानी के हौज के कुछ स्पॉट, इश्यू थे। उसको मार्क करने काम किया गया। खुदाई भी की गई, जिसे एड किया गया है
-
कल कुछ चीजें मिली थीं, उनकी नंबरिंग करके फोटोग्राफी वीडियोग्राफी की गई
-
मॉन्युमेंट के मेन गेट के पास दो ओटले बने थे, उन्हें भी बारीक जांच की गई। हो सकता है कि अगर नया होगा तो उसे रिमूव किया जाएगा
-
कल मिले अवशेषों पर ली आपत्ति और कहा, ये साल 2003 के बाद रखी गई है
