फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Banned Chinese manja takes life, seven year old child going to market with father dies due to throat slit

MP News: प्रतिबंधित चाइनीज मांझे ने ली जान, पिता के साथ बाजार जा रहे सात साल के बच्चे की गला कटने से मौत

Sun, 14 Jan 2024 07:50 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, धार
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 14 Jan 2024 07:50 PM IST
सार

चाइनीज मांझे के प्रतिबंध और उस पर रोक लगाने की प्रशासन की तमाम कोशिश धरी रह गईं। धार में सात साल के बच्चे की इस मांझे के कारण मौत हो गई। बीच चौराहे पर उसका गला कट गया।

विज्ञापन
Banned Chinese manja takes life, seven year old child going to market with father dies due to throat slit
धार में चाइनीज मांझे से बच्चे की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के धार जिले में सात वर्षीय बच्चे की चाइनीज मांझे से गला कटने पर मौत हो गई। बच्चा अपने पिता के साथ बाजार जा रहा था, तभी उसके गले से होकर चाइनीज मांझा निकला और बच्चा लहूलुहान हो गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला धार शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। सात साल का कनिष्क चौहान अपने पिता के साथ बाइक से हटवाड़ा चौक से गुजर रहा था। तभी उसके गले में चाइनीज मांझा फंस गया। पिता कुछ समझ पाते, कनिष्क के गले से खून बहने लगा। परिजन घायल कनिष्क को लेकर धार के निजी अस्पताल पहुंचे, वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि 14 जनवरी को दिन में चाइनीज मांझे से एक अन्य बच्चा व बुजुर्ग भी गंभीर घायल हुए हैं। वहीं शाम को ये हादसा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed