{"_id":"65ad5758e3f017f90f030294","slug":"ayodhya-ram-temple-more-than-25-thousand-devotees-collectively-recited-ram-raksha-stotra-created-a-record-2024-01-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya Ram Mandir: 25 हजार से अधिक भक्तों ने सामूहिक रूप से किया राम रक्षा स्तोत्र का पाठ, बनाया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya Ram Mandir: 25 हजार से अधिक भक्तों ने सामूहिक रूप से किया राम रक्षा स्तोत्र का पाठ, बनाया रिकॉर्ड
Sun, 21 Jan 2024 11:13 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, धार
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, धार
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 21 Jan 2024 11:13 PM IST
सार
कार्यक्रम की शुरुआत श्री राम की प्रभुता के गायन से हुई। उसके बाद 13 बार विजय मंत्र का गायन किया गया। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। सबसे अंत में भगवान श्री राम का श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ 25000 से अधिक श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठ कर करने से वर्ल्ड बुक ऑफ लंदन का अवार्ड प्राप्त किया।
विज्ञापन
धार में 25 हजार लोगों ने एक साथ राम रक्षा स्तोत्र का पाठ किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धार शहर के लोगों ने रविवार को विश्व कीर्तिमान रच दिया। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड लंदन में धार शहर का नाम लिखवा दिया। धार में आज रामोत्सव के अंतर्गत सकलहिंदू समाज के लगभग 25 हजार से अधिक लोगों ने सामूहिक रूप से श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ किया।
बता दें कि कार्यक्रम को लेकर उदाजी राव चौराहा पर भव्य साज सज्जा के साथ एक विशाल मंच बनाया गया था। इस आयोजन में शहर की हर कॉलोनी, हर बस्ती का प्रतिनिधित्व था। शहर के कारोबारी शाम 4:00 बजे के बाद से ही अपने प्रतिष्ठान बंद कर कार्यक्रम स्थल राजा भोज की धार नगरी के उदाजी राव चौपाटी पर पहुंचने लगे थे। हजारों लोगों ने श्री राम रक्षा स्तोत्र का स-स्वर पाठ किया और वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया। यह कीर्तिमान राजा भोज की नगरी धार के राम भक्त हमेशा याद रखेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि कार्यक्रम को लेकर उदाजी राव चौराहा पर भव्य साज सज्जा के साथ एक विशाल मंच बनाया गया था। इस आयोजन में शहर की हर कॉलोनी, हर बस्ती का प्रतिनिधित्व था। शहर के कारोबारी शाम 4:00 बजे के बाद से ही अपने प्रतिष्ठान बंद कर कार्यक्रम स्थल राजा भोज की धार नगरी के उदाजी राव चौपाटी पर पहुंचने लगे थे। हजारों लोगों ने श्री राम रक्षा स्तोत्र का स-स्वर पाठ किया और वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया। यह कीर्तिमान राजा भोज की नगरी धार के राम भक्त हमेशा याद रखेंगे।
विज्ञापन
सामूहिक राम रक्षा स्तोत्र ने समां बांध दिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
राम मंदिर में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव धार में कई दिनों से अनवरत चल रहा है। मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान भी किया जा रहे हैं। कार्यक्रम में भगवान श्री राम की संघर्ष गाथा सुन श्रद्धालुओं के रोम रोम में राम भक्ति की शक्ति नजर आ रही थी। इसे स्लाइड शो के माध्यम से दर्शाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री राम की प्रभुता के गायन से हुई। उसके बाद 13 बार विजय मंत्र का गायन किया गया। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। सबसे अंत में भगवान श्री राम का श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ 25000 से अधिक श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठ कर करने से वर्ल्ड बुक ऑफ लंदन का अवार्ड प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान कारसेवकों का स्वागत और सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में लंदन से आए पदाधिकारी ने अवार्ड का सर्टिफिकेट प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में रंग-बिरंगे आतिशबाजी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
