{"_id":"69d200ca6e9254ac430896e1","slug":"a-massive-fire-engulfed-two-homes-household-dhar-news-c-1-1-noi1504-4128503-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar News: दो घरों में लगी भीषण आग, हजारों की नगदी सहित गृहस्थी का पूरा सामान जलकर हुआ खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar News: दो घरों में लगी भीषण आग, हजारों की नगदी सहित गृहस्थी का पूरा सामान जलकर हुआ खाक
Sun, 05 Apr 2026 04:31 PM IST
धार ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: धार ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 04:31 PM IST
सार
धरमपुरी के तितीपुरा गांव में दो घरों में भीषण आग लगने से पूरा सामान जल गया। अनाज, नकदी, जेवर नष्ट हुए, पशु-पक्षी जिंदा जल गए। फायर वाहन देर से पहुंचा। पीड़ित परिवार बेघर हो गया, ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना दी।
विज्ञापन
घर का सामान जलकर हुआ खाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले की धरमपुरी तहसील के ग्राम तितीपुरा में स्थित दो घरों में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। आग इतनी भीषण थी कि पशु घर में बंधे बकरा-बकरी और 10 मुर्गा-मुर्गियां भी जिंदा जल गए। ग्रामीणों ने फायर वाहन को सूचना दी थी, किंतु समय पर वाहन नहीं आने के कारण काफी नुकसान हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- लॉज हादसे में मृतकों का आंकड़ा तीन पर पहुंचा, गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नालछा जनपद पंचायत के ग्राम तितीपुरा में आग लगने से एक परिवार का सब कुछ जलकर खाक हो गया। गांव में रूपसिंह पिता बल्लू और उनकी माता रिचा बाई के दो अलग-अलग मकानों में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार को संभलने का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते दोनों मकान और पास का चारा घर भी आग की चपेट में आ गया और पूरी तरह जल गया। रूपसिंह ने बताया कि आग में लगभग 12 क्विंटल गेहूं और 8 क्विंटल मक्का पूरी तरह जल गया। घर में पाले जा रहे चार बकरा-बकरी और करीब 10 मुर्गा-मुर्गियां भी जिंदा जल गईं। एक बैल भी आग में झुलसकर घायल हो गया। मकानों में रखा सारा घरेलू सामान, बर्तन, कपड़े, अनाज और दैनिक उपयोग की वस्तुएं नष्ट हो गईं। परिवार की जमा पूंजी के 50 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर, जिनमें कड़ी, पायल और मंगलसूत्र शामिल थे, भी जलकर खाक हो गए। सूचना मिलने पर मांडव से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था और मकान जलकर राख हो गए थे। इस घटना से पीड़ित परिवार बेघर हो गया है। ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी पुलिस सहित ग्राम पंचायत को दी है।
विज्ञापन

घर का सामान जलकर हुआ खाक

घर का सामान जलकर हुआ खाक

घर का सामान जलकर हुआ खाक
