{"_id":"61fa4a612c00ba715d03a5a5","slug":"dhar-the-monkey-fury-is-not-stopping-has-injured-many-people-has-also-pleaded-with-the-administration-to-catch-the-monkey","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार: नहीं थम रहा बंदर का उत्पात, हमले से कई लोग घायल, बंदर के नहीं पकड़े जाने से ग्रामीण दहशत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार: नहीं थम रहा बंदर का उत्पात, हमले से कई लोग घायल, बंदर के नहीं पकड़े जाने से ग्रामीण दहशत में
Wed, 02 Feb 2022 02:41 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 02 Feb 2022 02:41 PM IST
सार
धार जिले की सरदारपुर तहसील के ग्रामीण करीब एक हफ्ते से एक बंदर के उत्पात से खासे परेशान हैं। यह बंदर राहगीरों, दुकानदारों पर कई बार हमले कर चुका है और अब तक कई को घायल कर चुका है। इसके नहीं पकड़े जाने से लोग दहशत में है। बंदर के हमले की सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
Dhar: सीसीटीवी फुटेज में बंदर के हमले कैद हो गए हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धार जिले की सरदारपुर तहसील के ग्रामीण करीब एक हफ्ते से एक बंदर के उत्पात से खासे परेशान हैं। यह बंदर राहगीरों, दुकानदारों पर कई बार हमले कर चुका है और अब तक कई को घायल कर चुका है। इसके नहीं पकड़े जाने से लोग दहशत में है। बंदर के हमले की सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार सरदारपुर तहसील के ग्राम बरमंडल से बंदर के आतंक की शुरुआत हुई थी। करीब सात दिन पहले ये रिहायशी इलाके में आया था। इसके हमले से कई ग्रामीण घायल हो चुके हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी ये पकड़ा नहीं जा सका है। इससे ग्रामीण उत्पाती बंदर से डरे हुए हैं। लोगों ने बताया कि बंदर आने जाने वाले राहगीरों, दुकानदारों और किसी के भी घर में घुसकर जब चाहे लोगों पर हमला कर देता है। ये बंदर कई लोगों को घायल कर चुका है। बंदर के हमले के कई वीडियों सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुके हैं लेकिन अब तक बंदर पर काबू नहीं पाया जा सका।
सीसीटीवी में आने के बाद किया यकीन
शुरुआत में तो बंदर के हमले पर लोगों ने यकीन नहीं किया, लेकिन बंदर के हमले की घटना गांव बरमंडल के मस्जिद चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद जब यह वीडियो वायरल हुआ तब लोगों में दहशत फैल गई। यह उत्पाती बंदर किसी भी दुकान में घुसकर नुकसान पहुंचाने लगता है। कभी यह राहगीरों पर ही हमला कर देता है। सीसीटीवी के एक फुटेज में बंदर एक बच्ची पर हमला करता नजर आ रहा है। उत्पाती बंदर की वजह से डरे सहमे ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने आला अधिकारियों को सीसीटीवी फुटेज देने के साथ ही गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द उत्पाती बंदर को पकड़ा जाए क्योंकि बंदर की वजह से जनहानि हो सकती है।