फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari: SBI Kiosk Operator Accused of Rs 1 Crore Fraud Over 10 Years, Arrested; FD Bonds Seized

धमतरी: SBI कियोस्क संचालक ने 10 साल में खाताधारकों को लगाया 1 करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार, 29 FD बॉन्ड जब्त

Mon, 21 Sep 2026 05:03 PM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Mon, 21 Sep 2026 05:03 PM IST
सार

धमतरी में SBI कियोस्क संचालक पर करीब 10 साल तक खाताधारकों के साथ धोखाधड़ी और गबन करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कियोस्क से लैपटॉप और 29 खाताधारकों के FD बॉन्ड समेत अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं।

विज्ञापन
Dhamtari: SBI Kiosk Operator Accused of Rs 1 Crore Fraud Over 10 Years, Arrested; FD Bonds Seized
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी पुलिस ने एसबीआई कियोस्क संचालक द्वारा करीब 10 साल से बैंक खाताधारकों के साथ की जा रही वित्तीय अनियमितता, धोखाधड़ी और गबन के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने 1 करोड़ 75 हजार 717 रुपए की धोखाधड़ी और गबन के आरोप में कियोस्क संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बैंक से संबंधित दस्तावेज, लैपटॉप और 29 हितग्राहियों के फिक्स्ड डिपॉजिट बॉन्ड पेपर जब्त किए गए हैं। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक थाना भखारा में जुगलकिशोर (31),  जिला मैनेजर NICT Technologies Pvt. Ltd. धमतरी ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी संस्था भारतीय स्टेट बैंक के अनुबंध पर कियोस्क यानी ग्राहक सेवा केंद्रों का संचालन कराती है। संस्था की ओर से ग्राम कोरा में कियोस्क संचालन के लिए आरोपी केशवराम साहू को नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीजी: आलमारी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, छापे में 70.460 ग्राम ड्रग्स और 8 मोबाइल समेत लाखों का सामान बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी कियोस्क संचालक ने 27 अगस्त 2015 से 29 नवंबर 2025 के बीच SBI खाताधारकों के साथ बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता, धोखाधड़ी, गबन और कूटरचना की। इस दौरान कुल 1 करोड़ 75 हजार 717 रुपए के आपराधिक न्यासभंग का मामला सामने आया।

शिकायत के आधार पर भखारा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने खाताधारकों के साथ 1 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी करने की बात स्वीकार की। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर ग्राम कोरा स्थित कियोस्क सेंटर से एक लैपटॉप और 29 हितग्राहियों के एफडी बॉन्ड पेपर जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed