{"_id":"622983498c7a424bb34c7938","slug":"dewas-s-tina-rathore-selected-in-national-championship-inspired-by-watching-father-wrestling","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवास: जॉब छोड़कर बॉडी बिल्डिंग में आई टीना का नेशनल चैंपियनशिप में चयन, पिता को पहलवानी करते देख मिली प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवास: जॉब छोड़कर बॉडी बिल्डिंग में आई टीना का नेशनल चैंपियनशिप में चयन, पिता को पहलवानी करते देख मिली प्रेरणा
Thu, 10 Mar 2022 10:19 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 10 Mar 2022 10:19 AM IST
सार
देवास जिले की टीना राठौर ने मध्य प्रदेश का मान बढ़ाया है। टीना का चयन नेशनल वुमेंस बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में हुआ है। प्रतियोगिता 11 से 13 मार्च के बीच होगी।
विज्ञापन
देवास: टीना राठौर नेशनल वुमेंस बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में चयनित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
देवास जिले की टीना राठौर का नेशनल वुमन्स बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में चयन हुआ है। टीना राठौर चैंपियनशिप इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन मुंबई के तत्वाधान में सिक्किम बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा 11वीं फेडरेशन कप मेंस बॉडी बिल्डिंग और 14वीं सीनियर वुमन्स बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता 11 मार्च से 13 मार्च 2022 के बीच संपन्न होगी।
पिता से मिली प्रेरणा
टीना ने बताया कि वेट बढ़ने के बाद उसने वजन कम करने के लिए करीब दो साल पहले जिम ज्वाइन किया था। करीब 20 किलो वजन कम करने के साथ मेरी रुचि बॉडी बिल्डिंग में बढ़ी और मैं वेट कम करने के साथ ही बॉडी बिल्डिंग में अधिक मेहनत करने लगी। बीते दिनों ओपन कैटेगरी में इंदौर में हुआ था। टीना ने बताया कि उसने अभी तक किसी भी बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लिया। उनके पिता सुमेर सिंह राठौर को पहलवानी का शौक था, वह भी पहले पहलवानी किया करते थे। पिता से प्रेरणा लेकर टीना ने अपना जॉब छोड़कर बॉडी बिल्डिंग शुरू की। टीना ने बीएससी तक पढ़ाई की है। उनकी तीन छोटी बहनें हैं।