फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Devotees carrying posters of Hindu Rashtra arrived at Darbar of Dhirendra Krishna Shastri in Niwari

Bageshwar Dham: निवाड़ी में लगा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, हिंदू राष्ट्र के पोस्टर लेकर पहुंचे श्रद्धालु

Sat, 04 Mar 2023 08:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 04 Mar 2023 08:56 PM IST
सार

निवाड़ी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में श्रद्धालु हिंदू राष्ट्र के पोस्टर लेकर पहुंच गए। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने श्रद्धालुओं से कहा कि अगर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है तो घर से बाहर निकलना पड़ेगा। जान की बाजी लगानी पड़ेगी।

विज्ञापन
Devotees carrying posters of Hindu Rashtra arrived at Darbar of Dhirendra Krishna Shastri in Niwari
दरबार में हिंदू राष्ट्र के पोस्टर लेकर पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिला में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का दरबार लगा हुआ है। यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने बागेश्वर धाम सरकार के सामने हिंदू राष्ट्र की मांग उठाई। इस दौरान की श्रद्धालु हिंदू राष्ट्र के पोस्टर लेकर पहुंचे थे।

विज्ञापन


वहीं, मंच पर बैठे धीरेंद्र शास्त्री ने श्रद्धालुओं से कहा कि अगर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है तो घर से बाहर निकलना पड़ेगा। जान की बाजी लगानी पड़ेगी और ठठरी भी बारनी पड़ेगी। तैयार हो जाओ, बोलो भारत हिंदू राष्ट्र की जय हो।
विज्ञापन


'हमारे आने के बाद कई तांत्रिकों की दुकान बंद हो गईं'
धीरेंद्र कृष्णचंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि उनसे लोग इसलिए जल रहे हैं क्योंकि उनको डर है कि यह आदमी दो-चार साल झंडा लिए रहा तो भारत हिंदू राष्ट्र बन जाएगा। हमारे आने के बाद कई तांत्रिकों की दुकान बंद हो गई हैं। जो छोटे-छोटे चमत्कार दिखाते थे, वह भी हमने बंद करा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर ने कहा कि सनातन धर्म का झंडा गाड़ने के लिए बागेश्वर धाम का दरबार लगता है। जो सनातन धर्म को टारगेट करते हैं, पाखंड कहते हैं। ऐसे लोगों के मुंह पर तमाचा मारने के लिए दिव्य दरबार लगता है। बड़े-बड़े बुद्धिमान, बड़े-बड़े तांत्रिक, बड़े-बड़े वैज्ञानिक बागेश्वर धाम पर खोज करने के लिए आए हैं, आ रहे हैं और आते रहेंगे। एसे लोगों की ठठरी बरे, आगे भी बरत रहे और जब तक जिएंगे तब तक बारते रहेंगे।

अपनी मां को जंजीरों में बांधकर लाई लड़की
इस दौरान निवाड़ी जिले के हीरापुरा की रहने वाली लड़की अपनी मां को जंजीर से बांधकर दरबार में पहुंची। उसने बताया कि मेरी मां का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। इनको घर में जंजीर से बांध कर रखते हैं। बाहर निकलने पर यह लोगों को पत्थर मारने लगती हैं।


उसने बताया कि पता लगा था कि यहां दिव्य दरबार लगा हुआ है। इसलिए इनको लेकर आए हुए थे, लेकिन मेरी अर्जी स्वीकार नहीं हुई है। इसलिए वापस जा रहे हैं। उसने बताया कि इनका कई डॉक्टरों से इलाज करा चुके हैं, लेकिन ठीक नहीं हुई हैं। बहुत आशा से आए थे, लेकिन महाराज जी से नहीं मिल पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed