{"_id":"6031b21e8ebc3ee95f323533","slug":"death-toll-in-sidhi-bus-accident-in-madhya-pradesh-touched-54","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश के सीधी जिले में बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 54 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 54 हुई
Sun, 21 Feb 2021 06:37 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, सीधी, (मप्र)
पीटीआई, सीधी, (मप्र)
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 21 Feb 2021 06:37 AM IST
विज्ञापन
सीधी बस हादसा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में 16 फरवरी को हुई बस दुर्घटना में एक और व्यक्ति का शव शनिवार को नहर में मिलने के बाद इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है। लापता हुए अंतिम व्यक्ति का शव मिलने के बाद तलाशी अभियान को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
सतना से सीधी से जा रही बस सीधी जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर पटना गांव के पास चालक सहित नहर में गिर गई थी। बस में 61 लोग सवार थे।
सीधी के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि अंतिम लापता व्यक्ति अरविंद विश्वकर्मा का शव शनिवार को बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि शव नहर में दुर्घटनास्थल से 30 किलोमीटर दूर बरामद किया गया। विश्वकर्मा कहां के रहने वाले थे, फिलहाल यह जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घटनास्थल पड़ोसी जिले रीवा में है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही हादसे के बाद पांच दिनों से चल रहा बचाव अभियान को अब बंद कर दिया गया है क्योंकि हादसे में मारे गए सभी लोगों के शव नहर से निकाल लिए गए हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान नहर के 35 किलोमीटर के हिस्से में चलाया गया। बस के नहर में गिरने से 54 लोगों की मौत हो गई थी और सात लोग बच गए।
