फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Death of tigers investigated in Bandhavgarh Tiger Reserve three member team formed

MP News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों की मौत की होगी जांच, तीन सदस्यीय टीम गठित

Wed, 13 Mar 2024 11:52 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 13 Mar 2024 11:52 AM IST
सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वर्ष 2021, 2022 और 2023 में बाघ की मृत्यु और शिकार की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। तीन सदस्यीय टीम जांच कर एक महीने में रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

विज्ञापन
Death of tigers investigated in Bandhavgarh Tiger Reserve three member team formed
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और शहडोल वन वृत्त में बाघों की मौत को लेकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) ने सख्ती दिखाई है। बाघों की मौत की जांच के लिए 3 सदस्यीय टीम का गठन किया है।

विज्ञापन


दरअसल, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वर्ष 2021, 2022 और 2023 में बाघ की मृत्यु और शिकार की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक शुभ रंजन सेन ने इसके आदेश जारी किए है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और उसके आसपास के वन मंडलों में बाघों की मौत और शिकार हुए हैं। कुछ प्रकरण में बाघ के शरीर के अवशेष भी गायब थे। इनमें लिप्त आरोपियों की तलाश कर गिरफ्तार करने के प्रयास भी नहीं किया गया। प्रकरणों में निर्धारित वन्य प्राणी मुख्यालय और एनटीसीए के दिशा निर्देशन के पालन भी नहीं किया गया। जिसे लेकर तीन सदस्यीय टीम जांच कर एक महीने में रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन


टीम में रितेश सारोठिया प्रभारी स्टेट टाइगर स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स, डॉक्टर काजल यादव सहायक प्राध्यापक स्कूल आफ वाइल्डलाइफ फोरेंसिक एंड हेल्थ जबलपुर, मंजुला श्रीवास्तव अधिवक्ता को सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed