फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Death of a young man who jumped from the third floor of the hospital to avoid a bee attack in Khandwa

दर्दनाक: खंडवा में मधुमक्खी के हमले से बचने अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदे युवक की मौत, हाल ही में बना था पिता

Mon, 08 May 2023 12:54 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 08 May 2023 12:54 PM IST
सार

खंडवा के नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय अस्पताल में सोमवार अल सुबह एक युवक की छत से कूदने से मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि रात लगभग तीन बजे अस्पताल की तीसरी मंजिल के मेटरनिटी वार्ड के समीप मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था। 

विज्ञापन
Death of a young man who jumped from the third floor of the hospital to avoid a bee attack in Khandwa
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खंडवा जिला अस्पताल में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। करीब 4:00 बजे अस्पताल में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए एक युवक अस्पताल की तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया, जिससे उसकी जान चली गयी। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी को एक दिन पहले ही डिलीवरी हुई थी, जिसमें उसकी पत्नी ने एक शिशु को जन्म दिया था और युवक देर रात उन्ही की देखभाल करने पत्नी के पास रुका था। लेकिन अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले से बचने में उसकी जान चली गयी। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन पूरे मामले में जांच कराने की बात कह रहा है।  
विज्ञापन


युवक सचिन पुत्र भगवान सिंह खंडवा के रामपुरा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। एक दिन पूर्व ही उसकी पत्नी ने शिशु को जन्म दिया था और युवक वहां उनकी देखभाल के लिए ही मौजूद था। युवक के परिजन ने बताया कि देर रात मधुमक्खियों ने वार्ड में हमला कर दिया था, जिससे अफरा तफरी मच गयी। इसी के चलते सचिन ने भी घबराहट में अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जिससे उसकी जान चली गयी।  इधर जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर शरद हरणे ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि, मधुमक्खी के हमले की सूचना मिली, जिसके चलते एक युवक की दुःखद मृत्यु हो गयी है। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि जहां कहीं भी मधुमक्खी के छत्ते हैं उन्हें हटाया जाये और सफाई का ध्यान रखा जाये, ताकि इस तरह की घटना दोबारा न हो। वहीं सिविल सर्जन डॉक्टर ओ पी जुगतावत ने बताया कि फिलहाल मधुमक्खी के हमले जैसी कोई बात नहीं लग रही है, हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed