फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Deaf and mute teenage girl gang raped in Shahdol four minors among six held

शर्मनाक: नाबालिग मूक-बधिर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चार नाबालिग समेत छह गिरफ्तार

Thu, 30 Sep 2021 09:29 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 30 Sep 2021 09:29 PM IST
सार

प्रदेश के शहडोल जिले में 13 वर्षीय मूक-बधिर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना में पुलिस ने गुरुवार को सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Deaf and mute teenage girl gang raped in Shahdol four minors among six held
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के एक गांव में एक नाबालिग मूक-बधिर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिनमें चार नाबालिग भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


शहडोल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दिनेश चंद्र ने इस संबंध में बताया कि यह घटना 25 सितंबर की है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को पीड़िता की मां की ओर से शिकायत दर्ज करवाने के तुरंत बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के पास दर्ज शिकायत के अनुसार नाबालिग को जानने वाला एक व्यक्ति उसे फुसलाकर गांव के एक कमरे में ले गया था। यहां उसने दुष्कर्म किया और इसके बाद वहां मौजूद अन्य आरोपियों ने बारी-बारी से घिनौनी हरकत को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़िता और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद किशोरी सदमे में चली गई थी, लेकिन बाद में साइन लैंग्वेज (मूक-बधिरों की भाषा) के जरिए उसने मां को पूरी बात बताई।


महिला की ओर से शिकायत दर्ज करवाए जाने के बाद पुलिस ने चार नाबालिगों समेत सभी छह आरोपियों को धर दबोचा। इन्हें आईपीसी की धारा 376, 373, 366, 34 और पॉक्सो अधिनियम के तहत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed