फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Deadly attack on Sweepers in Dewas Madhya Pradesh by Axe, three accused arrested

मध्यप्रदेश के देवास में सफाईकर्मियों पर कुल्हाड़ी से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 18 Apr 2020 02:36 PM IST
आसिम खान पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Sat, 18 Apr 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on Sweepers in Dewas Madhya Pradesh by Axe, three accused arrested
कुल्हाड़ी

देवास जिला मुख्यालय से लगभग 125 किलोमीटर दूर अल्पसंख्यक समुदाय के एक इलाके में नाली साफ कर रहे सफाईकर्मियों पर शनिवार को जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी फरार है।

विज्ञापन


खातेगांव पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक सज्जन सिंह मुकाती ने बताया कि आशीष राजौर की शिकायत पर पुलिस ने आदिल खां, आदिल के पिता हबीब खां और गोप खां को भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। आदिल का भाई आरिफ खां फिलहाल फरार है।
विज्ञापन


मुकाती ने आशीष के हवाले से बताया कि आशीष, दीपक कलोसिया और चंकी कोयला मोहल्ला में नाली की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान आदिल ने यह कहते हुए उनपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया कि नाली साफ करने से बहुत बदबू आती है। बचाव में तीनों सफाईकर्मी वहां से भागे तो आदिल ने तीनों का पीछा किया और दीपक एवं चंकी पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शोर सुनकर अन्य लोगों के आ जाने के बाद आदिल वहां से भाग गया। उन्होंने बताया कि आदिल के साथ उसका भाई आरिफ और पिता हबीब भी सफाईकर्मियों को मारने दौड़े थे। पुलिस ने आदिल और उसके पिता हबीब खां को कन्नौद के पास जंगल से गिरफ्तार कर लिया। 


पूछताछ में आदिल ने बताया कि बंद के दौरान कोयला मोहल्ला की जामा मस्जिद के सदर गोप खां (60) ने उन्हें हमले के लिए उकसाया था और कहा था कि ये लोग हम नमाजियों को मार रहे हैं। इसी बहकावे में आकर हमने उक्त घटना को अंजाम दिया।

मुकाती ने बताया कि पुलिस ने गोप खां को भी भादवि की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है जबकि मामले के एक अन्य आरोपी आरिफ की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed