फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   The royal family provides significant strength to the BJP, with Maharaja Govind Dev donning the saffron flag

Datia Bye Election: महाराजा गोविंददेव ने थामा भगवा, भाजपा की ताकत बढ़ी; कांग्रेस प्रत्याशी को घर में ही चुनौती

Sun, 19 Jul 2026 09:17 PM IST
दतिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Sun, 19 Jul 2026 09:17 PM IST
सार

दतिया उपचुनाव से पहले राजपरिवार के महाराजा गोविंद देव भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उन्हें सदस्यता दिलाई। कांग्रेस पहले ही राजपरिवार के घनश्याम सिंह को उम्मीदवार बना चुकी है। गोविंद देव के भाजपा में आने से चुनावी समीकरण बदल गए हैं और मुकाबला और रोचक हो गया है। 

विज्ञापन
The royal family provides significant strength to the BJP, with Maharaja Govind Dev donning the saffron flag
राजघराने के गोविंद देव ने थामा भाजपा का दामन

विस्तार

दतिया उपचुनाव से ठीक पहले सियासी समीकरणों में बड़ा उलटफेर हुआ है। राजपरिवार के एक प्रमुख सदस्य महाराजा गोविंद देव ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके इस कदम से दतिया की राजनीति में नई हलचल मच गई है। भाजपा के कार्यालय में आयोजित एक छोटे कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने महाराजा गोविंद देव को पार्टी का गमछा पहनाकर सदस्यता दिलाई। मंच पर वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। गमछा पहनते ही महाराजा के समर्थन में जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे गूंजे।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों का कहना है कि गोविंद देव पिछले कुछ समय से भाजपा के संपर्क में थे और उपचुनाव को देखते हुए उन्होंने विधिवत रूप से पार्टी ज्वाइन करने का फैसला लिया। दतिया का राजपरिवार हमेशा से यहां की राजनीति का केंद्र रहा है। इस बार उपचुनाव में कांग्रेस ने राजपरिवार के ही कुंवर घनश्याम सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। अब उसी परिवार से महाराजा गोविंद देव के भाजपा में आने से मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। एक तरफ कांग्रेस का प्रत्याशी, दूसरी तरफ भाजपा के साथ खड़ा राजपरिवार का दूसरा बड़ा नाम। दतिया में राजपरिवार का सामाजिक प्रभाव आज भी मजबूत माना जाता है। महाराजा गोविंद देव के पार्टी में आने से भाजपा को शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में एक नई नैतिक ताकत मिली है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दतिया में कांग्रेस मंच से भाजपा प्रत्याशी ने मांग डाले वोट, जानिए क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेताओं का मानना है कि इससे पार्टी को पारंपरिक वोट बैंक के साथ-साथ उन मतदाताओं का भरोसा भी मिलेगा जो राजपरिवार से जुड़ाव रखते हैं। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि महाराजा साहब का भाजपा परिवार में स्वागत है। उनके आने से संगठन को मजबूती मिलेगी और दतिया में कमल और अधिक खिलेगा।
कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को मैदान में उतारकर राजपरिवार के नाम पर वोट साधने की रणनीति बनाई थी। लेकिन अब गोविंद देव के भाजपा में आने से वह समीकरण बिगड़ता दिख रहा है। सूत्रों के मुताबिक गोविंद देव के समर्थन से भाजपा राजपरिवार से जुड़े कई कार्यकर्ताओं और समर्थकों को भी अपने साथ लाने की तैयारी में है। सदस्यता के बाद महाराजा गोविंद देव ने कहा कि वे दतिया के विकास और जनता की सेवा के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं। दतिया में 30 जुलाई को मतदान होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed