फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   Datia: Pandokhar sarkar Gurusharan Maharaj said - Dhirendra Shastri cannot be the protector of Sanatan Dharma

Datia: पंडोखर सरकार गुरुशरण महाराज बोले- सनातन धर्म के रक्षक नहीं हो सकते धीरेंद्र शास्त्री, खोली पर्ची की पोल

Thu, 02 May 2024 01:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 02 May 2024 01:10 AM IST
सार

उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री जैसे लोग सनातन धर्म के रक्षक नहीं हो सकते। वह यहां तक बोले कि धीरेंद्र शास्त्री हाथ की सफाई के जरिये पर्चा लिखकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं, जो सनातन के लिए घातक है।

विज्ञापन
Datia: Pandokhar sarkar Gurusharan Maharaj said - Dhirendra Shastri cannot be the protector of Sanatan Dharma
पंडोखर सरकार गुरुशरण महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंडोखर धाम महोत्सव में पंडोखर सरकार गुरुशरण महाराज ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री जैसे लोग सनातन धर्म के रक्षक नहीं हो सकते। वह यहां तक बोले कि धीरेंद्र शास्त्री हाथ की सफाई के जरिये पर्चा लिखकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं, जो सनातन के लिए घातक है। इस दौरान पंडाल में एलईडी स्क्रीन पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पर्चा बनाने और बात करने के तरीकों को दिखाया गया।

विज्ञापन


दरअसल, पिछले दिनों बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बयान दिया था कि वे किसी भी संत की पोल खोल सकते हैं। इस बयान पर साधु संतों ने कड़ी आपत्ति जताई थी। दतिया में चल रहे पंडोखर धाम महोत्सव में पंडोखर सरकार धाम पीठाधीश्वर गुरुशरण महाराज ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान की घोर निंदा की। 
विज्ञापन


गुरुशरण महाराज ने कहा कि बागेश्वर धाम के नाम पर पर्चा लिखने वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर्चा लिखकर दरबार चलाते हैं, वह केवल हाथ की सफाई है। वह लोगों को भ्रमित करते हैं, जो सनातन के लिए घातक है। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कभी सनातन धर्म के रक्षक नहीं हो सकते। गुरुशरण महाराज ने कहा है कि सनातन धर्म की आड़ में दरबार के नाम पर पर्चा लिखकर भ्रमित करने वालों के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed