फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   Datia News: After three days, SDRF team discovered the body of an innocent child from the canal.

Datia News: नहर में बहे 8 साल के मासूम का शव बरामद, तीन दिन तलाश के बाद SDRF की टीम ने खोजा

Mon, 26 Feb 2024 08:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 26 Feb 2024 08:59 PM IST
सार

आठ साल का मासूम राज अपनी दो बहनों में अकेला ही भाई था। 8 साल के मासूम राज के पिता मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। 

विज्ञापन
Datia News: After three days, SDRF team discovered the body of an innocent child from the canal.
नहर में सर्च अभियान चलाती एसडीआरएफ की टीम। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्य प्रदेश के दतिया की तहसील सेवड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपरौआ की नहर में गिर कर बह गए 8 साल के मासूम राज कुशवाहा का शव आज तीसरे दिन SDRF की टीम ने पानी से लबालब भरी नहर से खोज निकाला।

विज्ञापन


यहां यह उल्लेखनीय की सुखलाल कुशवाहा का 8 साल का बेटा राज गांव के ही अपने एक हम उम्र दोस्त के साथ नहर किनारे शौच को गया था। अचानक डिसबैलेंस हुआ और वह पानी से लबालब भरी तेज बहाव की नहर में गिरा और फिर बह गया। उसके दोस्त ने चीख पुकार लगाकर गांव के अन्य लोगों को राज के नदी में गिरकर बह जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन


आठ साल का मासूम राज अपनी दो बहनों में अकेला ही भाई था। 8 साल के मासूम राज के पिता मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। पंजाब प्रदेश के बटाला नगर में हॉट ठेला लगाकर अपना गुजर बसर करता था। अभी कुछ रोज पहले ही अपने गांव पीपरौआ आया हुआ था। अब तक जिला प्रशासन सहित गांव कस्बों के तमाम लोग नहर में स्लिप होकर गिरकर बह गए 8 साल के मासूम को खोजने में कड़ी मेहनत कर रहे थे। क्षेत्रीय विधायक सहित कलेक्टर और पुलिस के बड़े अधिकारी वहां डेरा डाले  रहे लेकिन नहर के पानी का बाप तेज हो जाने के कारण 2 दिन सफलता किसी के भी हाथ नहीं लगी। ग्रामीणों में आक्रोश पनपने लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीआरएफ की टीम को ग्वालियर चंबल संभाग से बुलवाया गया। विशेष गोताखोर बुलवाए गए। दतिया कलेक्टर संदीप माकिन ने राजधानी भोपाल से NDRF की विशेष टीम बुलवाई और फिर दिन और रात पानी से लबालब नहर में 8 साल के मासूम को खोजा गया। आज सोमवार को एनडीआरएफ की टीम ने नहर से 8 साल के मासूम का शव बाहर निकाला। कलेक्टर ने मध्य प्रदेश शासन की ओर से अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए शोकाकुल सुखलाल कुशवाहा को वित्तीय मदद देने का बोला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed