फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   A pole fell from an under-construction house onto the road, killing a passerby monk.

दतिया: निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से सड़क पर आ गिरी बल्ली, रास्ते से गुजर रहे शख्स की मौत

Fri, 02 Oct 2026 07:25 PM IST
दतिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Fri, 02 Oct 2026 07:25 PM IST
सार

दतिया के मातन के पहरे के पास निर्माणाधीन मकान से सटरिंग की बल्ली गिरने से 50 वर्षीय हकीम सिंह यादव गंभीर घायल हो गए। सिर में चोट लगने के बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
A pole fell from an under-construction house onto the road, killing a passerby monk.
बल्ली गिरने से राहगीर साधु की मौत

विस्तार

दतिया शहर में निर्माणाधीन मकान से गिरी सटरिंग की बल्ली ने एक राहगीर की जान ले ली। गुरुवार सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र के मातन के पहरे के पास सड़क से गुजर रहे 50 वर्षीय हकीम सिंह यादव इसकी चपेट में आ गए। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल हकीम सिंह को संभाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मातन के पहरे के पास हर्ष तांब्रकार के मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। मकान की तीसरी मंजिल पर सटरिंग का काम किया जा रहा था। इसी दौरान सटरिंग में इस्तेमाल होने वाली एक बल्ली अचानक नीचे सड़क की ओर जा गिरी। इसी समय हकीम सिंह यादव वहां से गुजर रहे थे। बल्ली सीधे उनके सिर पर जा लगी। वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दिनदहाड़े कत्ल: महिला पर हथियारों से हमला, कटा गला लेकर यहां-वहां भागी; पति ने दोस्त के साथ मिलकर मार डाला
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल अवस्था में हकीम सिंह को जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव की पहचान की प्रक्रिया पूरी कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान हकीम सिंह यादव निवासी झांसी के रूप में हुई है। वे पिछले कुछ समय से दतिया के राजगढ़ चौराहा क्षेत्र में रह रहे थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार हकीम सिंह धार्मिक प्रवृत्ति के थे और दतिया में मां पीतांबरा पीठ से जुड़े रहकर भजन-संध्या किया करते थे। उनकी दिनचर्या में मंदिर दर्शन भी शामिल था। बताया गया कि वे प्रतिदिन विजय काली माता मंदिर के दर्शन के लिए जाते थे। गुरुवार सुबह भी वे पीतांबरा पीठ से विजय काली माता मंदिर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मातन के पहरे के पास निर्माणाधीन मकान से बल्ली गिरने के कारण यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और घटना की परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed