फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia: Three killed, three injured, two bikes collided in road accident

Datia: सड़क हादसे में मां-बेटे समेत तीन की मौत, तीन घायल, रिश्तेदार के घर गमी से लौटते वक्त हुए हादसे का शिकार 

Thu, 30 Jun 2022 10:39 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 30 Jun 2022 10:39 AM IST
सार

दतिया जिले के पंडोखर थाना अंतर्गत सोहन बस स्टैंड के पास बुधवार शाम दो बाइक में भिंडत होने पर मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों मृतक अपने एक रिश्तेदार के यहां से गमी में शामिल होकर गांव लौट रहे थे।

विज्ञापन
Datia: Three killed, three injured, two bikes collided in road accident
सड़क हादसे में तीन की मौत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दतिया जिले में दो बाइक की आपस में भिड़ंत हो जाने तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मृत सभी लोग अपने एक रिश्तेदार के घर गमी में शामिल होने गए थे। हादसे में घायल तीन युवकों को भांडेर के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुर्घटना पंडोखर थाना अंतर्गत सोहन बस स्टैंड के पास बुधवार शाम करीब छह बजे हुई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भिण्ड जिले के ग्राम बरई थाना रावतपुरा निवासी रामशरन पुत्र रघुवीर, अपनी मां काशीबाई पत्नी रघुवीर तथा एक अन्य महिला मालती पत्नी सरमन केवट को बाइक से लेकर अपने रिश्तेदार पंडोखर निवासी रामकुमार केवट की मौत पर दुख प्रकट करने गए थे। रामकुमार की मौत बुधवार को सुबह 11 बजे नदी में मछलियां पकड़ने के दौरान हुई थी।  रामशरन अपनी मां और महिला मालती के साथ एक ही बाइक से वापस घर जा रहा था। इसी दौरान सोहन बस स्टैंड हाइवे रोड पर शंकरजी मंदिर व सोसायटी बैंक के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। 
विज्ञापन


हादसे में रामशरन, उसकी मां काशीबाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल मालती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार अरुण रजक, आशीष परिहार निवासी सोहन एवं नीरज बरेठा को भी चोटें आई हैं। सूचना पर ग्रामीण व थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को भांडेर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed