{"_id":"642aec44468e7cb81d0090be","slug":"datia-death-threat-to-peethadhishwar-of-famous-pandokhar-dham-fir-filed-after-video-surfaced-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर को जान से मारने की धमकी, वीडियो सामने आने के बाद हुई एफआईआर, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर को जान से मारने की धमकी, वीडियो सामने आने के बाद हुई एफआईआर, देखें वीडियो
Mon, 03 Apr 2023 08:57 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 03 Apr 2023 08:57 PM IST
सार
दतिया में स्थित विश्व प्रसिद्ध पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर गुरुशरण महाराज को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक शख्स कहता दिख रहा है कि बाबा को मैं ही मारूंगा, स्टांप पर दस्तखत करा ले।
विज्ञापन
पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर को धमकी देता शख्स।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुंदेलखंड के दतिया में स्थित विश्व प्रसिद्ध पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर गुरुशरण महाराज को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक शख्स कहता दिख रहा है कि बाबा को मैं ही मारूंगा, स्टांप पर दस्तखत करा ले। मंदिर समिति की ओर से मामले में पुलिस को शिकायत की गई है। थाना पण्डोखर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
बता दें कि वीडियो भांडेर का बताया जा रहा है। पंडोखर भांडेर की दूरी करीब दस किमी है। वीडियो में तीन लोग खड़े हैं, इसमें से एक कहता है कि मैंने कहा है कि तुझे अपनी बेइज्जती नहीं कराना है तो मेरे सामने से चला जा। बाबा अब करोड़पति हो गया है। मैं मानता हूं। पर 315 के राउंड से गरीब भी मरता है, और अमीर भी। बाबा तुझे तो मैं ही मारूंगा। दिन में 200 लोगों के बीच मारूंगा। चाहे तो स्टांप पर दस्तखत करा ले। मैंने घर पर एक 315 बाबा के लिए रखी है। जब मूड खराब हो गया न, तो कनपटी पर मारूंगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पता चला है कि धमकी देने वाले शख्स का नाम महेश सेन बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मंदिर समिति की ओर से पुलिस शिकायत की गई। पण्डोखर थाना प्रभारी विजय लोधी ने बताया कि मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
कौन हैं पंडोखर सरकार
बागेश्वर महाराज की तरह पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर गुरुशरण महाराज भी पर्ची लिखकर आपकी समस्याओं को बताते हैं। पिछले 32 सालों से यह काम कर रहे हैं। पंडोखर सरकार मूल रूप से भिंड के रहने वाले हैं। उनका जन्म 1983 में लहार के बरहा गांव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। 1999 से वे स्वतंत्र रूप से दिव्य दरबार लगाते हैं। हालांकि वे पंडोखर धाम से बचपन में ही जुड़ गए थे। इनका धाम दतिया जिले के भांडेर तहसील के पंडोखर गांव में है।
विज्ञापन
पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर को जान से मारने की धमकी, वीडियो सामने आने के बाद हुई एफआईआर#pandokhardham #datia #crime #MadhyaPradesh #MPNews #AmarUjala #AmarUjalaNews #amarujalamp https://t.co/XnD4yAW4Ii pic.twitter.com/ZkAGFe8yY7
— Dinesh Sharma (@dinesh6186) April 3, 2023विज्ञापन