फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Danced in Night Curfew: CMHO of Indore danced on 'Bespan ka Pyaar', Congress alleges - CMHO was dancing after drinking alcohol

नाइट कर्फ्यू में ठुमके: इंदौर के सीएमएचओ ने लगाए 'बसपन का प्यार' पर ठुमके, कांग्रेस का आरोप- शराब पीकर नाच रहे थे सीएमएचओ 

Thu, 20 Jan 2022 11:48 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 20 Jan 2022 11:48 AM IST
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस के एक नेता ने इंदौर के सीएमएचओ का शराब पीकर ठुमके लगाने वाला कथित वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सीएमएचओ का दावा है कि वे शराब नहीं पीते। फैमिली प्रोग्राम में थे, जब यह वीडियो शूट किया गया। 

विज्ञापन
Danced in Night Curfew: CMHO of Indore danced on 'Bespan ka Pyaar', Congress alleges - CMHO was dancing after drinking alcohol
इंदौर सीएमएचओ का नाचते हुए वीडियो वायरल। - फोटो : social media

विस्तार

इंदौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें इंदौर के सीएमएचओ डॉ. बीएस सेतिया के हाथ में गिलास है। वे 'बसपन का प्यार' गाने के संगीत पर थिरकते हुए दिख रहे हैं। कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। यह दावा भी किया कि नाइट कर्फ्यू के दौरान सेतिया फार्म हाउस में पार्टी कर रहे थे।
विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश कांग्रेस मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बुधवार रात सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा कि 'जब इंदौर में दो हजार से अधिक कोरोना के केस रोज निकल रहे हैं। ऐसे में निश्चिंत होकर कोई अधिकारी कैसे इस तरह का काम कर सकता है। बगैर मास्क के, नाइट कर्फ़्यू के दौरान, शराब का गिलास हाथ में लेकर ठुमके लगा रहे यह अधिकारी शायद शिवराज सरकार की नई शराब नीति का स्वागत कर, ख़ुशी का इजहार कर रहे हैं…'सलूजा का इशारा नई आबकारी नीति की ओर था, जिसे दो दिन पहले ही मध्य प्रदेश कैबिनेट ने मंजूरी दी है। सलूजा का दावा है कि वीडियो पार्टी में शामिल एक शख्स ने उन्हें उपलब्ध कराया है। सीएमएचओ सेतिया ने कहा कि शनिवार को मेरे बच्चे बाहर से आए थे। उसी की पार्टी रखी थी। मैं शराब नहीं पीता। किसी ने जान-बूझकर यह वीडियो वायरल किया है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed