फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Youth died due to rock fall in Uttarakhand, Umesh Raikwar had left for Haridwar with his friends

Damoh News: उत्तराखंड में दमोह के युवक की चट्टान गिरने से मौत, दोस्तों के साथ हरिद्वार गया था उमेश

Tue, 04 Jun 2024 07:38 AM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 07:38 AM IST
सार

दमोह के एक युवक की उत्तराखंड में सोमवार शाम को हादसे में मौत हो गई। युवक अपने मित्रों के साथ शनिवार शाम को हरिद्वार के लिए रवाना हुआ था। इसके बाद सोमवार को गंगोत्री धाम के पास चट्टान गिरने से उसकी मौत हो गई।   

विज्ञापन
Damoh Youth died due to rock fall in Uttarakhand, Umesh Raikwar had left for Haridwar with his friends
दमोह के युवक की उत्तराखंड में मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह निवासी एक युवक की हरिद्वार में सोमवार शाम चट्टान गिरने से मौत हो गई। मृतक दमोह शहर के नया बाजार निवासी पप्पू रैकवार का बेटा उमेश रैकवार है, जो शनिवार को अपने साथियों के साथ दमोह में हरिद्वार के लिए रवाना हुआ था। इस घटना के बाद परिवार में और शहर में शोक का मातम है।

विज्ञापन


हादसा सोमवार शाम करीब छह बजे गंगोत्री धाम के पास हुआ। तीर्थ यात्रियों से भरी एक गाड़ी पर पत्थर की चट्टान गिरी है। वाहन में दमोह के आठ तीर्थ यात्री सवार थे। इनमें से 30 साल के उमेश पिता पप्पू रैकवार की मौत हो गई। उमेश दमोह के नया बाजार का रहने वाला था। कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक तीर्थ यात्रियों की बस यमुनोत्री से गंगोत्री की ओर जा रही थी। बस जब सुनगर के नजदीक पहुंची तभी बस के गेट पर पहाड़ से खिसकी एक बड़े पत्थर की चट्टान जाकर टकरा गई। हादसे के वक्त दमोह निवासी उमेश रैकवार गेट के नजदीक की सीट पर बैठे हुए थे। चट्टान की चपेट में आने से उनकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


उमेश को शनिवार को उनके पिता पप्पू रैकवार स्टेशन छोड़ने गए थे। रैकवार समाज के अध्यक्ष मोंटी रैकवार ने बताया कि उमेश धार्मिक प्रवृत्ति का था। वह हर साल हरिद्वार यात्रा पर जाता था। इस बार भी वह दोस्तों के साथ तीर्थ यात्रा पर गया था, तभी यह हादसा हुआ। बाकी सभी लोग सुरक्षित हैं। उमेश का शव लेकर दमोह के लिए रवाना हुए हैं। उमेश के पिता पप्पू रैकवार टेंट का काम करते हैं उसके तीन भाई और एक बहन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed