{"_id":"65142eb915536e918606f067","slug":"youth-hanged-himself-in-the-middle-of-satdharu-river-sdrf-team-took-out-the-body-from-the-river-by-voting-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: सतधारू नदी के बीचों बीच जाकर युवक ने लगाई फांसी, एसडीआरएफ टीम ने वोट चलाकर शव को नदी से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: सतधारू नदी के बीचों बीच जाकर युवक ने लगाई फांसी, एसडीआरएफ टीम ने वोट चलाकर शव को नदी से निकाला
Wed, 27 Sep 2023 07:01 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 27 Sep 2023 07:01 PM IST
सार
दमोह जिले में सतधरू नदी के बीच जाकर एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है भूरी गांव की सतधरू नदी के बीच यह युवक तैरकर गया होगा और नदी के बीच लगे एक पेड़ से गमछा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के दमोह में एक युवक ने नदी के बीच में जाकर फांसी लगाने का मामला सामने आया है। शव उतारने के लिए एसडीआरएफ को बुलाना पड़ा।
दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत भूरी गांव के सतधरू नदी के बीच जाकर एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन नदी पार करना संभव नहीं था। इसके बाद एसडीआरएफ टीम को बुलाकर वोट को नदी में उतारा गया और शव को नीचे उतरकर बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शव की शिनाख्त राम सिंह पिता बाबू सिंह लोधी (35) निवासी कुलुआ दिनारी थाना तेजगढ़ के रूप में हुई। पहले शव अज्ञात था, पुलिस ने जानकारी जुटाई तो परिजन मौके पर पहुंच गए।
बताया जा रहा है भूरी गांव की सतधरू नदी के बीच यह युवक तैरकर गया होगा और नदी के बीच लगे एक पेड़ से गमछा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी जबलपुर नाका संतोष सिंह, एसडीआरएफ टीम को लेकर पहुंचे और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना का कारण अज्ञात है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।