फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   young man who went to take bath in Bhadbhada Waterfall died due to drowning

Damoh News: भदभदा वॉटरफॉल में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, सुरक्षा के नहीं थे कोई इंतजाम

Wed, 29 May 2024 07:39 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 07:39 PM IST
सार

सुनार नदी पर बना वॉटरफॉल इस समय पूरे जिले में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। गर्मी से निजात पाने के लिए रोज हजारों लोग इस वॉटरफॉल पर नहाने पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए हैं।  

विज्ञापन
young man who went to take bath in Bhadbhada Waterfall died due to drowning
मौके पर मोजूद लोग

विस्तार

दमोह जिले के हटा तहसील में सुनार नदी पर बहने वाले भदभदा वॉटरफॉल में बुधवार को एक युवक की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए हटा भिजवाया गया।

विज्ञापन


सुनार नदी पर बना वॉटरफॉल इस समय पूरे जिले में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। गर्मी से निजात पाने के लिए प्रतिदिन हजारों लोग वॉटरफॉल पर पहुंच रहे हैं। यहां प्रशासन ने सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए हैं। इससे लापरवाहीपूर्वक लोग यहां नहाने पहुंच रहे हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।  गैसाबाद थाना के खमरिया असाटी गांव निवासी गोविंद पिता श्यामलाल पटेल, 20, बुधवार दोपहर अपने साथियों के साथ भदभदा वॉटरफॉल में नहाने गया था। वह गहरे पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। कुछ देर मृतक के साथियों ने उसके बाहर आने का इंतजार किया। जब वह बाहर नहीं निकला तो पुलिस को सूचना देकर नदी से शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed