फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Young man surrounded and attacked with knives at 22 places

Damoh: युवक को घेरकर 22 बार चाकुओं से हमला, एक दिन पूर्व बाइक की टक्कर का आरोपियों ने लिया बदला

Wed, 27 Mar 2024 11:29 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 27 Mar 2024 11:29 AM IST
सार

Damoh: जिले के साहू तिराहा के बीच एक युवक पर पांच लोगों ने चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। आनन-फानन में घायल को दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।

विज्ञापन
Young man surrounded and attacked with knives at 22 places
घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह के फुटेरा फाटक और साहू तिराहा के बीच मंगलवार रात एक युवक पर पांच लोगों ने चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक पर करीब 22 बार चाकुओं से हमला किया, जिससे युवक के जांघ और कमर के नीचे घाव बने हैं। एक दिन पहले बाइक की टक्कर का बदला आरोपियों ने लिया है।

विज्ञापन


घायल को जब दमोह जिला अस्पताल लाया गया, तब घाव देखकर डॉक्टर भी हैरान हो गए की खून बंद करने कहां कहां टांके लगाए जाएं। घायल सुनील पिता मुन्ना अहिरवार (27) निवासी सिंगपुर ने बताया कि होली के दिन उसके छोटे भाई ने आरोपियों की बाइक को सिंगपुर गांव में ही टक्कर मार दी थी, वह विवाद कर रहे थे।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पुलिस ने ली
तब सुनील ने बीच बचाव किया था और बाइक सुधरवाने और नया मोबाइल दिलाने की बात कही थी। उस समय आरोपी चले गए मंगलवार शाम वह बाइक से आ रहा था, तब फुटेरा तलाब के समीप पांच आरोपियों ने इसी घटना को लेकर उसे घेरा और करीब 20 से 22 जगह चाकुओं से हमला कर दिया। वह जान बचाकर ओवर ब्रिज की और भागा और 108 वाहन को सूचना दी, जिसके बाद वह जिला अस्पताल पहुंचा। घायल ने बताया की वह आरोपियों के नाम नहीं जानता यह पता है वह रैकवार समाज के लोग हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी कोतवाली आनंद सिंह बल के साथ पहुंचे और घायल से जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed