फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   World Environment Day 2024: Damoh Priyanka made her house a green house

World Environment Day: पर्यावरण के प्रति प्रियंका का ऐसा प्रेम... घर को बनाया ग्रीन हाउस, हर तरफ सिर्फ हरियाली

Wed, 05 Jun 2024 11:55 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 05 Jun 2024 11:55 AM IST
सार

World Environment Day 2024: प्रियंका तिवारी ने बताया कि घर में पेड़ पौधे लगाने से शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है। साथ ही गर्मी के मौसम में उनके घर में काफी ठंडक रहती है। बाहर की तुलना में उनके घर का तापमान लगभग 4 डिग्री सेल्सियस कम रहता है।

विज्ञापन
World Environment Day 2024: Damoh Priyanka made her house a green house
दमोह की प्रियंका ने अपने घर को बनाया ग्राीन हाउस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह शहर की श्रीवास्तव कॉलोनी में रहने वाली प्रियंका तिवारी ने पर्यावरण प्रेम के अपने शौक को पूरा करने के लिए पूरे घर को ही ग्रीन हाऊस में बदल दिया है। घर की सीढ़ियों, दीवारों, बालकनी, छत से लेकर खिड़कियों में 300 से अधिक किस्म के पौधे लगे हुए हैं। घर के नीचे से लेकर तीसरी मंजिल तक हरियाली ही हरियाली नजर आती है। यदि, इनके घर के सामने से कोई व्यक्ति पहली बार निकलता है तो वह टकटकी लगाकर जरूर निहारता है। खास बात तो यह है कि उन्होंने अपने घर में फुलवारी, झूमर, सब्जी के अलावा औषधीय पौधे भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन


बचपन से था पेड़-पौधों से प्रेम
प्रियंका तिवारी ने बताया कि उन्हें बचपन से ही पेड़-पौधों से बहुत प्रेम था। शादी के बाद वह एसपीएम नगर में रहने पहुंची तो देखा कि वहां आसपास के घरों में लोग गमलों में पौधे लगाते थे। जिसके चलते उन्होंने भी अपने घर में गमले खरीदकर पौधे लगाने की शुरूआत की। धीरे-धीरे उनका शौक जुनून में बदल गया। उन्होंने बाउंड्रीबाल के अलावा छत पर भी कई किस्म के पौधे लगाए। साल 2017 में जब खुद का मकान बनवाया। इसके बाद घर में जहां भी खाली जगह मिली, वहां पौधे लगाए हैं।
विज्ञापन




पेड़-पौधों की नियमित देखभाल
प्रियंका तिवारी ने बताया कि इस कार्य में उनके पति पीएन तिवारी भी पूरी मदद करते हैं। दोनों सुबह-शाम पेड़ों की देखरेख करते हैं। उनमें पानी देने के अलावा यदि किसी पौधे की पत्तियां सूख रहीं है या पौधा मुरझा रहा है तो उसकी नियमित देखभाल कर खाद डालते हैं। उनके इस प्रयास को देखते ही उनके बच्चे भी पेड़-पौधों का बहुत ध्यान रखते हैं। उनके घर को देखकर आसपास के लोग भी अब अपने घरों में गार्डनिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर रहता है ठंडा
प्रियंका तिवारी ने बताया कि घर में पेड़ पौधे लगाने से जहां प्रतिदिन शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है। साथ ही गर्मी के मौसम में उनके घर में काफी ठंडक रहती है। क्योंकि, सूर्य की तेज किरणों को छत पर लगे पेड़ पौधे अवशोषित कर लेते हैं। बाहर की तुलना में उनके इस घर का तापमान लगभग 4 डिग्री सेल्सियस कम रहता है।



शौक के तौर पर शुरू करें
प्रियंका ने बताया कि कई लोग कहते हैं कि हमारे पास पेड़, पौधे लगाने के लिए न तो जगह है और न समय है। हालांकि, ऐसा नहीं है, अगर आप इसे शौक के तौर पर शुरू करेंगे तो बाद में यह आपका जुनून बन जाएगा। पर्यावरण संरक्षण
के लिए सभी को इस दिशा में आगे आना चाहिए। इससे हमारा घर भी हमेशा हरा-भरा बना रहेगा।

ज्यादातर औषधीय पौधे लगाए
प्रियंका घर में काली मूसली, अश्वगंधा, सतावर, गिलोय, पान, अजवाइन, पुदीना, धनिया, शमी, पीपल, बरगद, नींबू, आम, अमरूद, क्रोवज, जेड प्लांट, नागफनी, पथरचट्टा के अलावा सब्जियों में पालक, मैथी, बैगन, हरी मिर्च सहित अन्य सामान्य किस्म के पौधे लगे हैं। इनमें से कई पौधे तो गमलों के अलावा घर में खाली पड़ी प्लास्टिक की बोतल, डिब्बे में भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed