फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Woman gives birth to three daughters after eight years of marriage in Damoh

Damoh News: शादी के आठ साल बाद महिला ने दिया तीन बेटियों को जन्म, लोग बोले दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती का आगमन

Tue, 23 Apr 2024 10:43 AM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 10:43 AM IST
सार

दमोह में शादी के आठ साल बाद भी बच्चे न होने से परेशान महिला के यहां चमत्कार हुआ है। अब एक साथ तीन बेटियों ने जन्म लिया है। परिवार ने इनका स्वागत देवी दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती के तौर पर किया है। 

विज्ञापन
Woman gives birth to three daughters after eight years of marriage in Damoh
जिला अस्पताल में भर्ती तीनों बेटीयां

विस्तार

दमोह शहर के सुरेखा परिवार में शादी के आठ साल बाद महिला ने एक साथ तीन बेटियों को जन्म दिया है। तीनों बेटियों के जन्म में महज एक मिनट का अंतर है। परिवार के लोग काफी खुश हैं। उनका कहना है कि एक साथ मां लक्ष्मी,सरस्वती और दुर्गा का उनके घर आगमन हुआ है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

विज्ञापन


दमोह निवासी शरद सुरेखा की पत्नी श्वेता उर्फ नीलू ने रविवार दोपहर जिला अस्पताल में एक साथ तीन बेटियों को जन्म दिया है। एक बच्ची ने एक बजकर 33 मिनट, दूसरी ने एक बजकर 34 मिनट और तीसरी ने एक बजकर 35 मिनट पर जन्म लिया। जच्चा-बच्चा पूर्ण स्वस्थ्य हैं। हालांकि, प्रत्येक बच्ची का वजन डेढ़ किलोग्राम होने से तीनों को फिलहाल एसएनसीयू वार्ड में रखा गया है। वहां 24 घंटे नर्स और डॉक्टर देखरेख कर रहे हैं। 
विज्ञापन


शादी के इतने समय बाद महिला के द्वारा तीन बेटियों को जन्म देने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। परिजन इस बात से भी काफी खुश हैं कि तीन बेटियों ने एक साथ उनके घर जन्म लिया है। उनके लिए तो साक्षात मां लक्ष्मी, सरस्वती और दुर्गा का घर आगमन हुआ है। शरद ने बताया कि परिवार में खुशी का माहौल है। तीनों बेटियों के नाम फिलहाल नहीं रखे हैं। परिवार के लोग उनका नामकरण करेंगे। जिला अस्पताल के आरएमओ डाक्टर विशाल शुक्ला का कहना है कि एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। जिला अस्पताल में सभी अत्याधुनिक सुविधाएं है। सभी लोग जिला अस्पताल में ही प्रसव कराना सही समझते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed