फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Wife dies after being hit by a pickup in Lakhanpura village of Damoh

Damoh News: लगून में शामिल होने जा रहे दंपती को पिकअप ने मारी टक्कर, महिला की मौत, पति गंभीर

Thu, 18 Apr 2024 05:19 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:19 PM IST
सार

दमोह जिले में लगून में शामिल होने जा रहे दंपती को पिकअप ने टक्कर मार दी। लखनपुरा गांव में यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पत्नी की मौत हो गई। पति की हालत गंभीर बताई जा रही है।  

विज्ञापन
Wife dies after being hit by a pickup in Lakhanpura village of Damoh
पेड़ के नीचे शव रखकर बैठे परिजन

विस्तार

दमोह जिले के मड़ियादो थाना के लखनपुरा गांव के पास शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार दंपती को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। पत्नी की मौके पर मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल भेजा गया है। टक्कर मारकर चालक पिकअप वाहन को भगाकर ले गया। उसे पुलिस ने रजपुरा थाना क्षेत्र के शिलापरी गांव से जब्त कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि नौला बंजारा अपनी पत्नी रूपी बंजारा के घर पर लगुन कार्यक्रम में शामिल होने बाइक चालक भागचंद आदिवासी के साथ महुआखेड़ा से अमझिर जा रहा था। पिकअप वाहन लखनपुरा की ओर जा रहा था। रास्ते में यह हादसा हो गया। रूपी बंजारा के नाती का लगुन कार्यक्रम अमझिर गांव में होना था। इसमें शामिल होने ही दोनों महुआखेड़ा से अमझिर जा रहे थे। घटना के बाद पूरे परिवार में शौक की लहर छा गई।
विज्ञापन


समय पर नहीं मिली एंबूलेंस
घटना गुरुवार सुबह 10 बजे की बताई जा रही है। घटना के तत्काल बाद जागरुक युवाओं ने 108 स्वास्थ्य सेवा और डायल 100 पर सूचना दी गई। डेढ़ घंटे तक कोई भी सुविधा नहीं पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि टक्कर के बाद दोनों घायल जीवित थे। तड़प रहे थे। समय रहते इलाज मिल जाता तो शायद महिला की जान बच जाती। मौके पर पहुंची डायल-100 पुलिस को शव ले जाने से नाराज ग्रामीणों ने मना कर दिया था। मामले की सूचना वायरल होने पर हटा सीबीएमओ डॉ. उमाशंकर पटेल और पुलिस प्रशासन द्वारा परिजनों और ग्रामीणों को समझाया गया। इसके बाद ग्रामीण मान गए और मृतक महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए हटा अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed