फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   What kind of government hospital is this? The family members took the injured elderly man home on grain sacks

Damoh News: यह कैसे इंतजाम? एंबुलेंस नहीं मिली तो घायल बुजुर्ग को अनाज की बोरियों पर लिटाकर ले घर गए परिजन

Tue, 21 May 2024 01:18 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 01:18 PM IST
सार

आरएमओ ने कहा कि प्रसूता महिलाओं और पांच साल तक के बच्चे को घर ले जाने के लिए सरकारी एंबुलेंस देने की व्यवस्था है। ऐसा कोई नियम नहीं है कि मरीज को उसके घर छोड़ने के लिए शासकीय वाहन उपलब्ध कराया जाए।

विज्ञापन
What kind of government hospital is this? The family members took the injured elderly man home on grain sacks
बुजुर्ग को मालवाहक पर ले जाते परिजन

विस्तार

दमोह जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं वेंटिलेटर पर हैं। मंगलवार को एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक बुजुर्ग को एंबुलेंस की जरूरत थी, लेकिन उसके परिजन मालवाहक पर अनाज की बोरियों पर लिटाकर घर ले जा रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि केवल गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए ही एंबुलेंस उपलब्ध होती है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एक बुजुर्ग का पैर टूट जाने पर उसे जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया था। सोमवार को बुजुर्ग की छुट्टी हो गई। परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। तब घर ले जाने उनके पास कोई साधन नहीं था। गांव की ओर जाने वाले एक माल वाहक ऑटो को लेकर वे अस्पताल पहुंचे। उस पर अनाज की बोरियां रखी हुई थी। उसी पर बुजुर्ग को भरी दुपहरी में लिटाया गया। इसके बाद सिर के नीचे एक गद्दी रखी गई और परिजन ऊपर से चादर बांधकर उन्हें घर ले गए।
विज्ञापन


पूरा घटनाक्रम जिला अस्पताल के गेट पर चल रहा था। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। बुजुर्ग कौन था, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। इस मामले में जिला अस्पताल के आरएमओ डॉक्टर विशाल शुक्ला ने बताया कि प्रसूता महिलाओँ और पांच साल तक के बच्चे को घर छोड़ने के लिए सरकारी एंबुलेंस की व्यवस्था की जाती है। ऐसा कोई भी नियम नहीं है कि मरीज को उसके घर छोड़ने के लिए शासकीय वाहन उपलब्ध कराया जाए। दूसरी बात यह है कि किसी भी मरीज के परिजन ने घर छोड़ने के लिए एंबुलेंस के संबंध में कोई बात भी अस्पताल प्रबंधन से नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed